Corona_UpdatesHazaribaghJharkhand

हजारीबाग: वैक्सीन के दोनों डोज लेने के बाद भी कोरोना पॉजिटिव हुए चौपारण बीडीओ

Hazaribag: चौपारण बीडीओ प्रेमचंद सिन्हा कोरोना वैक्सीन के दोनों डोज लेने के बावजूद कोरोना पॉजिटिव हो गये. इस बात की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि सात जुलाई को झारखंड उच्च न्यायालय रांची, लोकायुक्त कार्यालय रांची, ग्रामीण विकास विभाग कार्यालय रांची गया था, वहां से आने के बाद हल्का गले में खरास एवं फीवर लगने लगा. शनिवार को मैंने सीएससी चौपारण में कोविड टेस्ट करवाया जिसमें पॉजिटिव पाया गया.

बीडीओ ने जानकारी दिया कि हमने कोविड वैक्सीन का पहला डोज पांच फरवरी एवं दूसरा डोज पांच मार्च को लिया था. बीडीओ ने खुद को क्वारन्टीन कर लिया है और लोगों से आग्रह किया है कि जो भी व्यक्ति दो चार दिन में हमसे संपर्क में आये हों, अपना कोविड जांच करवा लें.

इसे भी पढ़ें :पलामू: 24 घंटे में 27 कोरोना पॉजिटिव, 77 पहुंचा आंकड़ा, कस्तूरबा की पांच छात्राएं भी संक्रमित

Related Articles

Back to top button