NewDelhi: देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी इन दिनों दिल्ली के एम्स में भर्ती हैं. उन्हें यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन की शिकायत होने के बाद भर्ती किया गया था. इन 14 दिनों में वाजपेयी से मिलेने पक्ष-विपक्ष के कई नेता अम्स पहुंचे. लेकिन प्रधानमंत्री मोदी अटल बिहारी के स्वास्थ्य को लेकर कुछ ज्यादा ही चिंतित हैं, और रविवार रात पीएम बगैर किसी सुरक्षा गार्ड के अचानक एम्स पहुंच गये और पूर्व पीएम के हेल्थ को लेकर डॉक्टर्स से सारी जानकारी ली. इससे पहले 14 जून को मोदी वाजपेयी को देखने पहुंचे थे.

इसे भी पढ़ेंःभारी बारिश से मुंबई अस्त-व्यस्त, लेट चल रहीं लोकल ट्रेनें, सवालों के घेरे में बीएमसी
बगैर सिक्योरिटी के एम्स पहुंचे पीएम
रविवार की रात पीएम मोदी ने सबको चौंका दिया. नरेंद्र मोदी रविवार की रात पूर्व पीएम का हाल जानने के लिए खुद एम्स पहुंच गए और इस बात की जानकारी उन्होंने किसी को नहीं दी. बड़ी बात यह है कि पीएम मोदी बगैर सिक्योरिटी और प्रोटोकॉल के ही यहां पहुंचे थे. यहां तक कि उनके आने की खबर अस्पताल प्रशासन को भी नहीं थी. मोदी सात लोक कल्याण मार्ग से सीधे एम्स पहुंचे. मिली जानकारी के मुताबिक लोक कल्याण मार्ग से एम्स तक के रास्ते के बीच पीएम मोदी ने ट्रैफिक नियमों का भी पालन किया. बगैर किसी वीआईपी कल्चर के उन्होंने ये दूरी तय की. इस दौरान वह लाल बत्ती पर भी रुके. और करीब 45 मिनट तक एम्स में रहे और वहां के डॉक्टर्स से बातचीत की.
11 जून से एम्स में भर्ती हैं वाजपेयी जी
बता दें कि पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी पिछले 14 दिनों से एम्स में भर्ती हैं. उन्हें यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन की शिकायत होने के बाद 11 जून को एम्स में भर्ती किया गया था. हालांकि, अभी उनकी हालत स्थिर है, लेकिन खबर है कि दो दिन पहले उन्हें कुछ देर के लिए वेंटिलेटर पर रखा गया था. वही रविवार की रात पीएम मोदी एक बार फिर अटल बिहारी वाजपेयी से मिलने एम्स जा चुके हैं. इससे पहले वो पहली बार 11 जून को एम्स गए थे. वही 18 जून को उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू अपने परिवार के सदस्यों के साथ एम्स गए थे और वहां पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के स्वास्थ्य की जानकारी ली थी. उपराष्ट्रपति ने एम्स में वाजपेयी के परिवार के सदस्यों से बातचीत की थी.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.