JharkhandRanchi

वार्ड 4 के जोनल सुपरवाइजर और सुपरवाइजर को मेयर की फटकार, रेगुलर सफाई कराने का आदेश

Ranchi : मंगलवार को मेयर डॉ आशा लकड़ा ने वार्ड 4 के भरम टोली स्थित शंकर नगर में सड़क, नाली व साफ-सफाई का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि शंकर नगर में आज तक सड़क व नाली का निर्माण ही नहीं कराया गया है. आज भी कच्ची सड़कों से ही लोग आवागमन कर रहे हैं. उन्होंने व्यवस्था देखने के बाद कहा कि शंकर नगर में डोर टू डोर कचरा कलेक्शन भी नहीं किया जा रहा है.

जिसके लिए उन्होंने सुपरवाइजर व जोनल सुपरवाइज़र को जिम्मेवार ठहराया. साथ ही कहा कि संबंधित अधिकारी भी इसकी मॉनिटरिंग नहीं कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ें :पेगासस पर पॉलिटिक्सः रामेश्वर ने कहा-खतरे में है प्राइवेसी, बाबूलाल का भ्रम के सहारे राजनीति करने का आरोप

मेयर ने मौके पर मौजूद सुपरवाइज़र व जोनल सुपरवाइज़र को फटकार लगायी और कहा कि रेगुलर सफाई करायें. स्थानीय लोगों को आश्वासन दिया कि जल्द ही सड़क व नाली का निर्माण कराया जायेगा.

मौके पर बरियातू मंडल अध्यक्ष दीपक शाह समेत भाजपा के कई कार्यकर्ता मौजूद थे. इससे पहले शंकर नगर के लोगों ने मेयर से शिकायत की थी.

जिसमें बताया गया था कि क्षेत्र में सड़क व नाली नहीं होने से बारिश में काफी परेशानी हो रही है. नियमित रूप से साफ-सफाई व डोर टू डोर कूड़ा उठाव भी नहीं हो रहा है.

इसे भी पढ़ें :हाइकोर्ट की फटकार के बाद चला बुलडोजर, कई लोग हुए बेघर

Related Articles

Back to top button