JharkhandRanchi

CM से विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी और भूषण बाड़ा ने की सिमडेगा में मेडिकल कॉलेज बनवाने की मांग

सिमडेगा जिले के चहुमुखी विकास में सहयोग करने का अनुरोध करते हुए सौंपा ज्ञापन

Ranchi : सीएम हेमंत सोरेन से कोलेबिरा विधायक विक्सल कोंगाडी और सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा ने मंगलवार को भेंट की. उनसे सिमडेगा जिले के चहुमुखी विकास में सहयोग करने की मांग की. उन्हें एक ज्ञापन भी सौंपा. जिले में स्वास्थ्य सेवाओं संबंधी समस्याओं को देखते हुए यहां अम्बापानी में एक मेडिकल कॉलेज बनवाने की भी मांग की. सीएम ने इसके लिये भरोसा दिलाया.

इसे भी पढ़ें :IT डिपार्टमेंट ने ठेले पर चाट और समोसे बेचने वाले 256 करोड़पति खोज निकाले

कोलेबिरा डैम की मरम्मत कराने की मांग

दोनों विधायकों ने सीएम को बताया कि कोलेबिरा डैम काफी जर्जर हो गया है. इस कारण बांध कभी भी टूट सकता है. इसके टूटने से हजारों एकड़ उपजाऊ जमीन तो बर्बाद होगी ही, साथ ही जान-माल की भी भारी क्षति होगी. सीएम ने जल्द ही डैम की मरम्मत कराने की बात कही.

इसे भी पढ़ें :हाइकोर्ट की फटकार के बाद चला बुलडोजर, कई लोग हुए बेघर

डॉक्टरों की है कमी की तरफ भी ध्यान दिलाया

नमन औऱ भूषण ने सीएम को कहा कि जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था को और अधिक दुरुस्त करने की जरूरत है. जिले में चिकित्सकों की भारी कमी है. इसके कारण लोगों का सही इलाज नहीं हो पा रहा है.

इसके लिये पर्याप्त संख्या में चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मचारियों की बहाली करायी जाये. अनुबंध कर्मचारियों की भी सेवा स्थायी कराने के लिए सीएम से पहल करने का आग्रह किया गया.

इसे भी पढ़ें :प्रदूषण के हॉट स्पॉट की पहचान और ठोस उपाय स्वच्छ हवा के लिए बेहद जरूरी

दूसरे शहरों में पलायन को मजबूर ग्रामीण

दोनों विधायकों ने सीएम को बताया कि सिमडेगा जिला कृषि आधारित जिला है. यहां के सभी लोग कृषि पर ही निर्भर रहते हैं. लेकिन इन दिनों बारिश नहीं होने के कारण कृषि कार्य में जिला पिछड़ता जा रहा है. ऐसे में अगर किसान खेती नहीं कर पाएंगे तो मजबूरी वश दूसरे शहरों में पलायन करने को विवश होंगे.

सीएम ने कहा कि सरकार कृषि कार्य को बढ़ावा देने के लिए हर सम्भव कार्य कर रही है. वर्ष भर खेती के लिए डैम का पानी भी खेतों तक पहुंचाया जा रहा है. आने वाले दिनों में किसानों के हित में और भी कई अनगिनत योजनाएं धरातल पर उतारी जानी है.

इसे भी पढ़ें :वार्ड 4 के जोनल सुपरवाइजर और सुपरवाइजर को मेयर की फटकार, रेगुलर सफाई कराने का आदेश

पर्यटन की संभावनाओं पर भी हुई बात

जिले में पर्यटन की संभावनाओं पर भी बात हुई. विधायकों ने कहा कि तीन राज्यों के बॉर्डर इलाके में रहने के कारण पर्यटक स्थलों का विकास होने से लोगों का आवागमन जिला में बढ़ेगा. इससे लोगों को रोजगार भी आसानी से मिल पायेगा.

जिले के केलाघाघ डैम और रामरेखा धाम को राजकीय पर्यटन स्थल का दर्जा दिलाते हुए इसका विकास कराना लाभकारी होगा.

इसके अलावे पर्यटक स्थल बसतपुर, घुमरी, दनगद्दी, राजा डेरा, बुददाधार, अनजान शाह पीर बाबा का मजार, भंवर पहाड़ गढ़, गोबरधंसा डैम, सतकोठा आदि पर्यटक स्थल का विकास भी सीएम से कराये जाने पर चर्चा हुई.

इसे भी पढ़ें :पेगासस पर पॉलिटिक्सः रामेश्वर ने कहा-खतरे में है प्राइवेसी, बाबूलाल का भ्रम के सहारे राजनीति करने का आरोप

Related Articles

Back to top button