Crime NewsJharkhandLatehar

नेतरहाट में जंगली भालू के हमले में महिला की मौत

Latehar: लातेहार के नेतरहाट थाना क्षेत्र के सरनाटोली निवासी टुनकी देवी (उम्र 65 वर्ष), पति घाना नगेशिया की मौत हो गई. जंगली भालू के हमले में महिला बुरी तरह से घायल हो गई थी. प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए महिला को रांची ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई. भालू के हमले में टुनकी देवी को सिर एवं चेहरे में बुरी तरह से चोट आई थी.

जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह के करीब 7 बजे घर से लगभग दो किलोमीटर आगे कोयल व्यू प्वाईंट के समीप टुनकी देवी जंगल में महुआ चुनने गई थी. इसी क्रम में जंगली भालू ने हमला कर दिया. हमला के वक्त महिला के साथ कोई भी नहीं था. बाद में जंगल के तरफ गए अन्य लोगों ने उसे देखा और घायल अवस्था में उसे उठाकर नेतरहाट स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया. जहां चिकित्सक डॉ. प्रकाश बड़ाईक ने प्राथमिक उपचार करने के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रिम्स रांची रेफर कर दिया. हालांकि ले जाने के क्रम में रास्ते में ही महिला की मौत हो गई.

इसे भी पढ़ें – रामगढ़ जमीन विवाद के मामले ने पकड़ा तूल, रिम्स में जांच के लिए पहुंचीं आइजी प्रिया दुबे 

Related Articles

Back to top button