Uncategorized

स्कूल में गोलीबारी पर बोले ट्रंप, बच्चों को बचाने के लिए निहत्था भी चला जाता स्कूल के अंदर

Washington : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि बंदूकधारी से बच्चों को बचाने के लिए वह निहत्थे होते तो भी फ्लोरिडा स्कूल के भीतर चले जाते. व्हाइट हाउस में देशभर के गर्वनरों से मुलाकात के दौरान ट्रंप ने कहा कि मेरा वाकई यह मानना है कि मैं भाग कर वहां जाता, चाहे तब मेरे पास कोई हथियार नहीं होता तो भी. मेरा खयाल है कि इस कमरे में मौजूद ज्यादातर लोग यहीं करते क्योंकि मैं आप में से अधिकतर को जानता हूं. लेकिन उन लोगों ने जो किया वह निंदनीय है. वह उस सशस्त्र उप शेरिफ की आलोचना कर रहे थे जो हमले के वक्त स्कूल में ड्यूटी पर था लेकिन उसने बंदूकधारी का सामना नहीं किया.

इसे भी पढ़ें: पापुआ न्यू गिनी भूकंप में 30 से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका, 300 लोग घायल

पहले भी हो चुकी है गोलीबारी की घटना 

गौरतलब है कि केंतुकी के ग्रामीण इलाके में स्थित एक हाईस्कूल में भीड़ से भरे हॉल में 15 वर्षीय एक छात्र के अचानक गोलीबारी करने से उसके दो सहपाठियों की मौत हो गयी थी और कई विद्यार्थी घायल हो गये थे.  इससे पहले बीते वर्ष नवंबर माह में भी अमेरिका के टेक्सास प्रांत में एक बैपटिस्ट चर्च में हुई गोलीबारी में करीब 26 लोगों की मौत हो गयी थी. इस हमले में कई लोग घायल भी हुये थे. स्थानीय गोलीबारी सैन एंटोनियो के दक्षिण पूर्व में सदरलैंड स्प्रिंग्स में फर्स्ट बैपटिस्ट चर्च में हुयी थी. स्थानीय समय के अनुसार, शूटर सुबह करीब 11:30 बजे सदरलैंड स्प्रिंग्स स्थित बैपटिस्ट चर्च में घुस और गोलीबारी शुरू कर दी थी. इस समय चर्च में कई लोग प्रार्थना कर रहे थे.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button