
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के इस्तीफे के बाद खाली हुई फूलपुर लोकसभा सीट पर होनेवाले चुनाव के संबंध में उन्होंने कहा है कि फूलपुर लोकसभा सीट और इलाहाबाद सीट पर बीजेपी ही अपनी जीत दर्ज करेगी और वह भी पहले की अपेक्षा और ज्यादा मतों से अपनी जीत दर्ज करेंगी. उल्लेखनीय है कि इस लोकसभा सीट के लिए 11 मार्च को चुनाव होने हैं.
Allahabad: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के इस्तीफे के बाद खाली हुई फूलपुर लोकसभा सीट पर होनेवाले चुनाव के संबंध में उन्होंने कहा है कि फूलपुर लोकसभा सीट और इलाहाबाद सीट पर बीजेपी ही अपनी जीत दर्ज करेगी और वह भी पहले की अपेक्षा और ज्यादा मतों से अपनी जीत दर्ज करेंगी. उल्लेखनीय है कि इस लोकसभा सीट के लिए 11 मार्च को चुनाव होने हैं.
इसे भी पढ़ेंः सेना का जवान अभिषेक सिंह है टीपीसी का सहयोगी, वीडियो में नाचते दिख रहे हैं
विरोध का वीडियो आया सामने
एक तरफ डिप्टी सीएम यह दावा करते नजर आ रहे हैं कि फूलपुर और इलाहाबाद सीट पर बीजेपी ही अपनी जीत दर्ज करेगी. वहीं डिप्टी सीएम केशव मौर्य का एक वीडियो सामने आया है. यह वीडियो इलाहाबाद का बताया जा रहा है. वीडियो में देखा गया है कि डीप्टी सीएम एक जनसभा को संबोधित कर रहे हैं और इसी बीच लोग उनके खिलाफ विरोधी नारे लगा रहे हैं. छात्राओं का गुस्सा भी वीडियो में देखा जा सकता है. वीडियों में तो गुस्साये छात्र मंच की ओर अंड्डे, टमाटर और कुर्सियां तक फेंकते नजर आ रहे हैं.
साभार: ईनाडू इंडिया
नाराज छात्रों की परेशानी दूर करने का दिया आश्वासन
एक टीवी चैनल द्वारा दिखाये गये वीडियो में यह बात भी सामने आयी है कि छात्रों के व्यवहार से डिप्टी सीएम केशव मौर्य नाराज भी हो गये थे. फिर उन्होंने विरोध कर रहे छात्रों को अपने मंच पर बुलाकर उनसे उनकी नाराजगी का कारण पूछा और उनकी परेशानी को दूर करने का आश्वासन भी दिया.
इसे भी पढ़ेंः CIC ने विदेश मंत्रालय से कहा, पीएम मोदी की विदेश यात्रा में प्रयुक्त चार्टर्ड विमान का बिल करें सार्वजनिक
60 प्रतिशत मतदाता बीजेपी के साथ
डिप्टी सीएम ने पत्रकारों ये यह भी कहा था कि लोग बीजेपी के जीत की अंतर की बात कर रहे हैं. उन्होंने दावा किया कि दोनों सीटों पर चुनाव के परिणाम वर्ष 2019 में होनेवाले लोकसभा चुनावों के लिए मील का पत्थर साबित होंगी. बीजेपी फूलपुर और इलाहाबाद दोनों सीटों पर जीत दर्ज करेगी. उन्होंने कहा कि 60 प्रतिशत मतदाता बीजेपी के साथ है. संवाददाताओं ने इस दौरान डीप्टी सीएम से यह भी पूछा था कि आप क्या फूनपुर सीट पर अपने परिवार के किसी सदस्य को देखना चहाते हैं, तो उनहोंने इस उवाल का जवाब देते हुए कहा था कि पार्टी के कार्यकर्ता ऐसा चाहते हैं.
इसे भी पढ़ेंः मोहन भागवत ने कहा, भारत ही दुनिया को दिखा सकता है राह
त्रिकोणीय मुकाबले की संभावना
बीजेपी ने फूलपुर से कौशलेंद्र सिंह पटेल और गोरखपुर से उपेंद्र दत्त शुक्ल को चुनावी मैदान में उतारा है. जबकि कांग्रेस ने गोरखपुर और फूनपुर से सुरहिता करीम और मनीष मिश्र को वहीं एपी ने इन सीटों के लिए प्रवीण निषाद और नागेंद्र प्रताप सिंह पटेल को अपना उम्मीदवार बनाया है. इन सीटों के लिए त्रिकोणीय मुकाबले की संभावना व्यक्त की जा रही है.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




