
Manoj Dutt Dev
Latehar : झारखखंड राज्य के लातेहार जिला मुख्यालय में आदर्श आचार संहिता खुला उलंघन किया जा रहा है. जिला मुख्यालय स्तिथ सिविल कोर्ट लातेहार परिसर में जिला विधिक सेवा प्राधिकार सह मध्यस्ता की दीवार पर प्रधानमंत्री मुद्रा योजना का एक बड़ा पोस्टर चिपका हुआ है.
जिसमे नरेंद्र मोदी की तस्वीर भी लगी हुई है. उपरोक्त पोस्टर के अलावे प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना एवं अटल पेंशन योजना का भी पोस्टर लगा हुआ है. जिस दीवार पर पोस्टर चिपकाया गया है उसी रास्ते से सारे वकील एवं मुकदमे में फंसे लोग, उनके परिजन आवागमन करते हैं और पोस्टर को देखते हैं.
इसे भी पढ़ेंः चतरा संसदीय सीट: बड़ा सवाल क्या चतरा में फ्रैंडली मैच खेलेगी कांग्रेस या हटेगी पीछे?
संबंधित विभाग पर होगी कार्रवाई

मामले पर उप जिला निर्वाचन पदाधिकारी लातेहार बंधन ने बताया कि जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है कि किसी भी योजना का प्रचार प्रसार नहीं करना है. यदि इस तरह का बात है तो मामला दर्ज होगा और संबंधित विभाग पर कार्रवाई होगी.
वहीं मामले पर लातेहार जिला जनसंपर्क पदाधिकारी शिवनंदन बड़ाईक ने कहा कि आदर्श आचार संहिता के दौरान किसी भी तरह की योजना का प्रचार प्रसार नहीं करना है. यदि कही प्रचार प्रसार अभी भी हो रहा है तो गलत है.
इसे भी पढ़ेंःकांटाटोली स्थित यूएनआइ हाइट्स में लगी आग, लाखों का नुकसान




