NewsWing
Hazaribagh, 25September: डेमोटांड़ आंख अस्पताल के डॉ. संतोष के विरुद्ध शहर की एक युवती ने दो दोस्तों के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कराई है. घटना की सूचना मिलते ही टीओपी प्रभारी रमाशंकर मिश्रा अपने टीम के साथ संबंधित ठिकानों पर छापामारी मुख्य आरोपी डॉ. संतोष के दो दोस्तों को गिरफ्तार कर चुकी है. डॉ. संतोष अब तक फरार है.
पुर्व परिचीत था डॉक्टर
पीड़िता ने एफआईआर में कहा है कि वह 23 सितंबर को साढे आठ बजे सुबह मटवारी रोड स्थित न्यू फ्रंटियर होटल में कॉफी पीने और खाने का कुछ सामान लेने गई. वहां पर पूर्व परिचित आंख अस्पताल रोहिणी सेवा सदन डेमोटांड़ के डॉ. संतोष मिल गए. उनसे बातचीत हुई. उन्होंने कहा कि चलो टाटीझरिया की मिठाई खरीद कर आते हैं. मैं उनके साथ उनके वैगनआर कार में बैठ गई. रास्ते में सिंघानी से अपने दो दोस्तों को भी बैठा लिया. जब टाटीझरिया पहुंचे तो रुकने के बजाए वे आगे निकल गए. जब उनसे पूछा कि टाटीझरिया पीछे छूट गया तो उन्होंने कहा कि बगोदर में एक रिश्तेदार से मिलना है. वहां से मिलकर लौटने वक्त मिठाई लेंगे.
बगोदर के जायसवाल होटल में दिया घटना को अंजाम
बगोदर जाने के बाद जायसवाल होटल ले गए. वहां एक कमरे में बैठाया और वे बाहर चले गए. जब लौटे तो उनके हाथ में शराब और खाने का सामान था. कमरे में तीनों शराब पीने लगे. मैं वहां से चलने लगी तो उन्होंने गला पकड़ कर बेड पर गिरा दिया. जिससे गले में खरोंच भी आ गया. फिर बारी बारी से तीनों ने दुष्कर्म किया. रात में जब वे सो गए तो चुपके से साढे तीन बजे सुबह होटल से निकली और टेंपो से बस स्टैंड पहुंची. वहां से हजारीबाग पहुंचते हीं थाना पहुंची.
परिचय का गलत फायदा उठाया : एसपी
एसपी अनूप बिरथरे ने कहा कि डॉ. संतोष ने अपने दो साथियों के साथ मिल कर युवती के साथ परिचय होने का गलत फायदा उठाया. तीनों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. कोर्रा पुलिस इनकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है. अब तक दो आरोपी पकड़े गए हैं. देर रात तक सारे आरोपी को गिरफ्त में होने की संभावना है. डाॅक्टर ने जघन्य अपराध किया है.
टीओपी प्रभारी छापामारी में जुटे
मामला दर्ज होते ही टीओपी प्रभारी रमाशंकर मिश्रा अपने टीम के साथ मामले की जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी की कार्रवाई में जुट गए. वे बगोदर पहुंच कर जायसवाल होटल से डिटेल जानकारी ली. वहां से कमरे में पड़ा डॉक्टर के कुछ कपड़े व सामान भी बरामद किए गए. वहां से लौटने के क्रम में सिंघानी से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया.




