Uncategorized

लातेहार रेलवे स्टेशन पर पहुंची बर्निंग ट्रेन

News Wing

Latehar, 25 September: रात तीन बजे के करीब लातेहार रेलवे स्टेशन पर लोग अचंभित हो गये जब आग लगी ट्रेन वहां पहुंची. यहां एक जलती हुई माल गाड़ी पहुंची जिसमें कोयला लदा था. ट्रेन की चार बोगियों में भीषण आग लगी थी.

दो घंटे की मेहनत के बाद बुझी आग
घटना की सूचना मिलते ही लातेहार अग्नि शमन की टीम वाहन से घटना स्थल पर पहुंची और दो घंटे की मेहनत करने के बाद आग पर काबू पाया जा सका.

जांच जारी

घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. आग कैसे लगी और ट्रेन में लदा कोयला कितनी मात्रा में जला है इसकी जांच की जा रही है.                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button