JharkhandJharkhand PoliticsJharkhand StoryRanchi

विधानसभा कमेटी करेगी निजी विश्वविद्यालयों की जांच, सीएम ने स्पीकर से सदन की कमिटी बनाने का किया आग्रह

Ranchi: विधानसभा में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने स्पीकर से राज्य के निजी विश्वविद्यालयों की जांच कराने के लिए सदन की कमिटी बनाने का आग्रह किया. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि कुछ चीजों का आकलन हमें करते रहना चाहिए. राज्य में कई निजी विश्वविद्यालय विधेयक पारित हुए हैं उनकी क्या स्थिति है. इसे लेकर विधानसभा अध्यक्ष विधायकों की एक कमेटी बना दें. यह कमेटी संबंधित विश्वविद्यालयों की जांच कर रिपोर्ट देगी. इससे उच्च शिक्षा बेहतर हो सकेगी.
इसे भी पढ़ें: सदन में सरकारः मंत्री बन्ना गुप्ता ने दिया भरोसा, कहा- रिम्स की व्यवस्था में होगा सुधार

सरकार ने जैन विश्वविद्यालय विधेयक वापस लिया
सदन में सरकार ने जैन विश्वविद्यालय विधेयक को वापस लिया. प्रभारी मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि कई सदस्यों ने इस विधेयक में अहम सुझाव दिए हैं. सरकार उन सुझावों का सांगोपांग विचार कर आगे निर्णय लेगी. अभी इस विधेयक को वापस लिया जाता है.

Related Articles

Back to top button