
Chakradharpur: समर्थ संस्था के संचालक सह शिक्षाविद ने कथित रूप से अपनी गलती स्वीकार कर लोगों के बीच उठ-क बैठक की सजा भुगत ली. इस संबंध में अब तक कहीं कोई मामला दर्ज नहीं हुआ. घटना के संबंध में जितनी मुंह, उतनी बातें हो रही हैं. बताया जाता है कि चक्रधरपुर के कुदड़ीबाड़ी में बुधवार को कुछ लोगों ने निरुप प्रधान को पकड़ा. इस दौरान उन्होंने अपनी गलती को स्वीकार करते हुए उठक- बैठक की. बाद में एक व्यक्ति का पैर छूकर माफी मांगी तो उन्होंने छोड़ दिया. इस घटना का किसी ने वीडियो बना लिया और चक्रधरपुर में सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. अब इसे देखकर चक्रधरपुर में चर्चा का बाजार गर्म है. इस घटना को लेकर लोगों में जितनी मुंह, उतनी बातें सुनने को मिल रही है. हालांकि, इस घटना को लेकर शिक्षाविद निरुप प्रधान ने कहा कि छोटा सा मामला है. जो मामला है शांत हो गया. हालांकि, जिन लोगों ने उठक-पटक कराया उन्होंने बताया कि यह छेड़छाड़ का मामला है. हालांकि, समाचार लिखे जाने तक कहीं भी कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है, लेकिन सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हुआ है उसको लेकर तरह-तरह की चर्चा हो रही है.




