Uncategorized

बिहार: एटीएम काट ले गये चोर, पैसे नहीं मिलने पर मशीन को नहर में फेंका

News Wing

Vaishali, 2 November: राजापाकर प्रखंड क्षेत्र के बेलकुंडा चौक पर एक निजी स्कूल परिसर में लगी आईसीआईसीआई बैंक की एटीएम को मंगलवार की रात अपराधी उखाड़ कर ले गये. इस दौरान एटीएम कक्ष के पास सो रहे मकान मालिक के बड़े भाई को अपराधियों ने बंधक बनाकर उसके साथ मारपीट की और पास ही स्थित नहर में फेंक दिया. रुपये निकालने के लिए गैस कटर से एटीएम को काटा, लेकिन जब रुपये नहीं मिले तो एटीएम को क्षतिग्रस्त कर उसी नहर में फेंक दिया. 

महुआ थाने में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ दर्ज की गयी प्राथमिकी

इस संबंध में एटीएम के केयर टेकर सतीश कुमार के बयान पर महुआ थाने में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. केयर टेकर के अनुसार एटीएम में रुपये नहीं थे. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. 10-15 की संख्या में पहुंचे अपराधियों ने एटीएम कक्ष के समीप सो रहे मकान मालिक के बड़े भाई अरुण सिंह को गार्ड समझ कर बंधक बना लिया.

मशीन में रुपये नहीं मिलने पर मशीन को किया क्षतिग्रस्त

इसके बाद उसके हाथ-पैर बांधकर पास में स्थित नहर में ले जाकर फेंक दिया. इसके बाद नकाब पहने दो अपराधी एटीएम कक्ष में घुसे और पिलास से सीसीटीवी कैमरे के तार को काट दिया. फिर एटीएम को ठेले पर लादकर नहर के किनारे सुनसान स्थान पर ले गये. मशीन में रुपये नहीं होने पर उसे क्षतिग्रस्त कर उसी नहर में छोड़कर चले गये. 
 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button