Uncategorized

रांचीः रुंगटा माईंस को मिली देश की सबसे बड़ी सोना की खदान परासी

News Wing
Ranchi, 2 November: झारखंड में सोना की सबसे बड़ी खदान परासी रुंगटा माइंस को दे दी गयी है. बता दें कि इस खदान की नीलामी के लिए पांच कंपनियों ने आवेदन दिया था. इसमें तकनिकी बिड में शामिल रुंगटा और वेदांता ने हिस्सा लिया था. जिसमें ज्यादा बोली लगाने में वेदांता असफल रही, वहीं रुंगटा माइंस ज्यादा बोली लगा कर खदान हासिल करने में सफल रही. इस बात की घोषणा मुख्य सचिव राजबाला वर्मा ने माइनिंग शो के समापन समारोम में की.

खान विभाग ने नीलामी के लिए जारी की थी निविदा

गौरतलब है कि रांची जिले के तमाड़ प्रखंड स्थित परासी झारखंड की सबसे बड़ी सोना खदान है. पहले चरण में नीलामी के लिए खान विभाग द्वारा निविदा जारी की गयी थी. वहीं एमएसटीसी द्वारा नीलामी करायी गयी थी.

9.894 लाख टन सोने का है भंडार

बताया जा रहा है कि 69.240 हेक्टेयर में यह खदान है, और परासी में लगभग 9.894 लाख टन सोना अयस्क का भंडार है. इसके साथ ही यहां पर 8.90 टन चांदी, 82.46 टन लीड, 369.54 टन निकेल, 230.33 टन कोबाल्ट, 98.94 टन मोलीबेडनम, 103.88 टन टीन और 102.40 टन गैलियम का भी भंडार है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button