
Ranchi : साउथ ईस्टर्न रेलवे मेंस एसोसिएशन ने मुख्य सचिव को रेल कर्मचारियों के परिजनों का वैक्सीनेशन कराने को लेकर पत्र लिखा है.
जिसमें उन्होंने रेलवे के एम्प्लॉय व उनके परिजनों के लिए वैक्सीनेशन की व्यवस्था रेल कैंपस में करने को कहा है. जिससे कि रेलवे कर्मचारी और उनके परिवारवाले भी कोरोना संक्रमण से बचे रहें.
इसे भी पढें :छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ा, लॉकडाउन भी 31 May तक बढ़ा
साथ ही उन्होंने लिखा है कि रेल स्वास्थ्य केंद्र रांची में वैक्सीनेशन शुरू किया गया था, लेकिन वहां पर फिलहाल बंद कर दिया गया है. ऐसे में रेल कर्मचारी 18 साल से लेकर 44 साल वाले परिजन टीका लगवाने के लिए रेलवे कैंपस से बाहर जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं.
चूंकि कोरोना का संक्रमण काफी बढ़ चुका है और इससे लोग तेजी से संक्रमित हो रहे हैं. इतना ही नहीं काफी संख्या में रेलवे के कर्मचारी कोरोना से संक्रमित होने के बाद अपनी जान गंवा चुके हैं. इस वजह से लोगों में काफी डर हो गया है.
इसे भी पढ़ें :जानिये क्या है वैक्सीन पासपोर्ट, क्यों ये समाज के लिए अच्छा है




