National

 100 विस्फोटक लगा नीरव मोदी का 100 करोड़ का बंगला ध्वस्त किया गया

Mumbai :  13,700 करोड़ रुपये के बैंक घोटाले का आरोपी भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी का 100 करोड़ रुपए का बंगला आज आठ मार्च को महज 15 सेकंड में जमींदोज कर दिया गया. खबरों के अनुसार बंगला उड़ाने में 100 विस्फोटक लगाये गये थे.  जान लें कि नीरव मोदी का यह बंगला महाराष्ट्र के रायगढ़ जिला स्थित अलीबाग में था. बताया गया कि इसे तोड़ने का सिलसिला पाचं मार्च को शुरू किया गया था.  शुरू में बंगले में लगे उन ढांचों को हटाया गया, जिनमें शीशे लगे हुए थे.  प्रशासन का मानना था कि अगर शीशे नहीं हटाये जायेंगे तो विस्फोट के समय उनसे आसपास के बंगलों को नुकसान पहुंचेगा.

इसे भी पढ़ेंः  लाहौर : जुमे की तकरीर देने से राेका गया आतंकी सरगना हाफिज सईद, आई वाश या सच में कार्रवाई

इस बंगले में कई बेडरूम और हॉल हैं

बता दें कि पिछले साल पीएनबी में 13,700 करोड़ रुपए का घोटाला होने की जानकारी सामने आयी थी,  जिसमें हीरा कारोबारी नीरव मोदी आरोपी बनाया गया. इस क्रम में नीरव के ठिकानों पर छापेमारी की गयी.  उसकी कई प्रॉपर्टी सीज की गयी.  जानकार बताते हैं कि इस बंगले में कई बेडरूम और हॉल हैं.  साथ ही, फर्स्ट फ्लोर पर 1000 वर्ग फीट का स्वीमिंग पूल भी मौजूद है.  नीरव मोदी ने इस बंगले के बाहर एक गार्डन भी बनवाया था,  जिसका निर्माण गैरकानूनी तरीके से किया गया था;  बताया जा रहा है कि इस इलाके में नीरव मोदी की करीब 58 और प्रॉपर्टीज हैं, जिन पर भी कार्रवाई की जानी है.

इसे भी पढ़ेंः  प्रशांत किशोर और नीतीश कुमार के बीच बढ़ रही है खटास, किशोर के बयान असहज कर रहे जदयू को

 

Related Articles

Back to top button