National

लाहौर : जुमे की तकरीर देने से राेका गया आतंकी सरगना हाफिज सईद, आई वाश या सच में कार्रवाई

NewDelhi :  लाहौर के जामिया मस्जिद कदसिया में आज जुमे की तकरीर नहीं दे पायेगा मु्ंबई आतंकी हमले का मास्टरमाइंड और जमात उद-दाला (जेयूडी) का सरगना हाफिज सईद.  खबरों के अनुसार पाकिस्तानी ने लाहौर के जामिया मस्जिद कदसिया में जुमे की तकरीर देने पर रोक लगा दी है. इस कदम को आतंकवादी समूहों के खिलाफ पाकिस्तान सरकार की कार्रवाई का हिस्सा कहा गया है. शुक्रवार को मीडिया ने यह जानकारी दी है. इससे पूर्व गुरुवार को पाकिस्तानी कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने 121 लोगों को ऐहतियातन हिरासत में लेते हुए 182 मदरसों को सील कर दिया, जिसके बाद यह कदम सामने आया है.  डॉन न्यूज ने जानकार सूत्रों के हवाले से बताया कि प्रशासन को नियंत्रण में लेने में मदद करने के लिए जामिया कादसिया मस्जिद में पुलिस दल भेजा गया था.

इसे भी पढ़ेंः  मध्यस्थता के जरिये सुलझेगा अयोध्या विवाद, SC ने बनायी तीन सदस्यीय मध्यस्थता कमेटी

मुरीदके मरकज कार्यालय में सुरक्षा कड़ी

पुलिस ने जेयूडी के और फलाह-ए-इंसानियत फाउंडेशन (एफआईएफ) के चौबुर्जी मुख्यालयों को भी गुरुवार रात अपने नियंत्रण में ले लिया. बता दें कि एफआईएफ जेयूडी की चैरिटी विंग है. अधिकारी ने कहा कि संगठन के मुरीदके मरकज कार्यालय में सुरक्षा कड़ी कर दी गयी है, जहां सरकार ने छह प्रशासक नियुक्त किये हैं. बता दें कि मंगलवार को जेईएम नेता मसूद अजहर के भाई और बेटे को प्रतिबंधित संगठन से जुड़े 42 अन्य लोगों के साथ गिरफ्तार किया गया था. आतंकी समूहों के खिलाफ यह कार्रवाई भारत और पाकिस्तान के तनावपूर्ण संबंधों के बीच मंगलवार को शुरू की गयी. 14 फरवरी को पुलवामा में सीआरपीएफ जवानों के काफिले पर आत्मघाती हमले के बाद से दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया है. हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) ने ली थी. 

इसे भी पढ़ेंः  प्रशांत किशोर और नीतीश कुमार के बीच बढ़ रही है खटास, किशोर के बयान असहज कर रहे जदयू को

Related Articles

Back to top button