National

#UP: सब्जी विक्रेताओं की पिकअप वैन को ट्रक ने मारी टक्कर, छह की मौत-एक जख्मी

Etawah (UP): लॉकडाउन के बीच हादसे की खबर अमूमन रोजाना ही सामने आ रही है. ताजा मामला यूपी के इटावा जिले का है. जहां जिले के बकेवर कस्बे से इटावा की थोक सब्जी मंडी में खरीददारी करने आ रहे विक्रेताओं की पिकअप वैन को एक ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे छह लोगों की मौत हो गयी तथा एक अन्य घायल हो गया.

इसे भी पढ़ेंःआज दस्तक देगा #SuperCyclone “अम्फान”, जानें झारखंड में कितना होगा इसका असर

6 लोगों की मौत

घटना की जानकारी देते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने बताया कि नगर के थाना फ्रैंडस कालोनी क्षेत्र के अन्तर्गत एनएच 2 राजमार्ग पर 19 मई की रात करीब दस बजे बकेवर कस्बे से सब्जी विक्रेता पिकअप वैन में सवार होकर इटावा नई मंडी में सब्जी खरीदने आए थे. लॉकडाउन के चलते सब्जी मंडी रात दस बजे से सुबह चार बजे तक खुलती है.

तभी हाइवे पर तेज गति से आ रहे ट्रक ने पीछे से पिकअप वैन को टक्कर मार दी जिससे वैन उछलकर सड़क से नीचे जा गिरी. हादसे में वैन में सवार राजेश यादव, राजू पोरवाल, जगदीश कुशवाहा, जागेश्वर कुशवाहा, महेश कुशवाहा, बृजेश कुशवाहा की मौके पर मौत हो गई तथा एक व्यक्ति घायल हो गया. घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

इसे भी पढ़ेंः#Lockdown4: बिहार में ऑड-ईवन तर्ज पर पब्लिक ट्रांसपोर्ट का परिचालन, जानें क्या है नियम

दो-दो लाख के मुआवजे की घोषणा

लखनऊ में सरकारी प्रवक्ता ने बुधवार को बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद इटावा में ट्रक और पिकअप वैन की टक्कर से लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है. उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है और हादसे में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर दुख जताते हुये मृतकों के आश्रितों को दो-दो लाख रुपये तथा गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को 50 हजार रुपये की आर्थिक मदद प्रदान किये जाने के निर्देश भी दिए हैं.

इसे भी पढ़ेंःकोडरमा: खाद्य सामग्री की आड़ में हो रही थी पशुओं की तस्करी, मवेशी लदे तीन ट्रक जब्त

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button