National

यूपीः बसपा विधानसभा प्रभारी और उनके भांजे की दिन-दहाड़े गोली मारकर हत्या

Bijnor (UP): उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में बाइक से आए तीन बदमाशों ने मंगलवार को एक प्रॉपर्टी डीलर और बसपा विधानसभा प्रभारी हाजी एहसान तथा उनके भांजे की दिन दहाडे़ हत्या कर दी और फरार हो गये.

पुलिस के अनुसार थाना नजीबाबाद में गुरूद्वारे के निकट स्थित परिसर में बहुजन समाज पार्टी के विधानसभा प्रभारी हाजी एहसान (55) भांजे शादाब(28) के साथ अपने प्रॉपर्टी बिजनेस और पार्टी ऑफिस मे दोपहर लगभग ढाई बजे बैठे थे, तभी कॉम्प्लेक्स के बाहर काले रंग की बाइक पर तीन लड़के आए.

इसे भी पढ़ेंःमोदी मंत्रिमंडल को लेकर माथापच्ची, मोदी-शाह ने करीब पांच घंटे किया मंथन

पुलिस के अनुसार, उनमे से एक लड़का बाहर रुक गया, जबकि दो लड़के हाथ में मिठाई का डिब्बा लिए अंदर ऑफिस में प्रवेश किया. उन्होंने हाजी एहसान से नाम पूछकर डिब्बे में से पिस्तौल निकाला और गोली चला दी.


इस पर भांजे ने रोकना चाहा तो हमलावरों ने उसे भी गोली मार दी और तीनों मौके से फरार हो गये. पुलिस ने बताया कि इस हमले में दोनों की मौत हो गयी.

पुलिस क्षेत्राधिकारी महेश कुमार का कहना है कि अभी कोई दुश्मनी सामने नही आयी है, हत्यारों की तलाश के लिए टीम गठित की गयी है.

एडिशनल एसपी ने समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा कि प्रथमदृष्टया यह मामला दुश्मनी का लग रहा है. मामले की जांच जारी है. हत्या के पीछे प्रॉपर्टी विवाद होने की आशंका जाहिर की गई है.

इसे भी पढ़ेंःआजादी के 70 साल बाद भी बोक्काखांड गांव बेहाल, एक कुएं के भरोसे है पूरा गांव

Related Articles

Back to top button