National

Unlawful activities prevention amendment act  राज्यसभा में पास, एनआईए की शक्ति बढ़ी

NewDelhi : राज्यसभा में शुक्रवार को Unlawful activities prevention amendment act (UAPA) वोटिंग के बाद  पास हो गया है.  बिल के पक्ष में 147 और विपक्ष में 42 वोट पड़े.  इससे पहले सरकार का पक्ष रखते हुए गृहमंत्री अमित शाह सदन में विपक्ष के आरोपों का जवाब दिया.  उन्होंने कहा कि कई देश आतंकवाद से पीड़ित हैं.  कानून के दुरुपयोग की दलील ठीक नहीं है. कहा कि कांग्रेस की नजर और नजारा बदल गया है.  आंतकवाद इंसान नहीं इंसानियत के खिलाफ है,  कांगेस ने आतंकवाद को धर्म से जोड़ा है.

अमित शाह ने बताया कि 31 जुलाई 2019 तक एनआईए ने कुल 278 मामले कानून के अंतर्गत रजिस्टर किये.  204 मामलों में आरोप पत्र दायर किये गये. 54 मामलों में अब तक फैसला आया है.  54 में से 48 मामलों में सजा हुई है.  सजा की दर 91 प्रतिशत है. दुनियाभर की सभी एजेंसियों में एनआईए की सजा की दर सबसे ज्यादा है.

गृहमंत्री ने कहा, जेहादी किस्म के केसों में 109 मामले रजिस्टर्ड किये गये.  वामपंथी उग्रवाद के 27 मामले रजिस्टर्ड हुए. गृहमंत्री  के अनुसार नार्थ ईस्ट में अलग-अलग हत्यारे ग्रुपों के खिलाफ 47 मामले  और  खालिस्तानवादी ग्रुपों पर 14 मामले रजिस्टर्ड किये गये.  अमित शाह ने कहा कि जब हम किसी आतंकी गतिविधियों में लिप्त संस्था पर प्रतिबंध लगाते हैं तो उससे जुड़े लोग दूसरी संस्था खोल देते हैं और अपनी विचारधारा फैलाते रहते हैं. जब तक ऐसे लोगों को आतंकवादी नहीं घोषित करते तब तक इनके काम पर और इनके इरादे पर रोक नहीं लगाई जा सकती.

इसे भी पढ़ेंः आवश्यकता हुई, तो कश्मीर पर वार्ता केवल पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय ही होगी : जयशंकर

दिग्विजय सिंह का गुस्सा जायज, वे हार गये हैं

शाह ने समझौता एक्सप्रेस बम धमाके का जिक्र करते हुए कहा कि इसमें जांच एजेंसी को कोई सबूत नहीं मिले. दिग्विजय का गुस्सा जायज है, वह चुनाव हारे हैं. वे कह रहे हैं कि मुझे ही आतंकी घोषित कर दो. मैं उन्हें भरोसा दिलाता हूं कि आप कुछ नहीं करोगे तो कुछ नहीं होगा. उनका कहना है कि एनआईए के तीन मामलों में किसी को सजा नहीं हुई है.  इस धमाके में नकली आरोपी पकड़े गये थे. कहा कि  समझौता मामले में जजों को कुछ नहीं मिला,

शाह ने कहा कि विदेशी मुद्रा के दुरुपयोग और हवाला के लिए 45 मामले दर्ज किये गये. सभी मामलों में कोर्ट के अंदर चार्जशीट की प्रक्रिया कानून के तहत हुई है.

आतंक के खिलाफ कड़े कदम का समर्थन करना चाहिए

गृह मंत्री ने चर्चा के क्रम में कहा कि आतंकवाद के खिलाफ जो मामले एनआईए दर्ज करती है, वो जटिल प्रकार के होते हैं.  इनमें साक्ष्य मिलने की संभावनाएं कम होती हैं, ये अंतराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय मामले होते हैं.  दिग्विजय सिंह ने तीन केसों का नाम लेकर कहा कि एनआईए द्वारा तीनों केसों में सजा नहीं हुई. गृह मंत्री ने  कहा  कि मैं बताना चाहता हूं कि इन तीनों केसों में राजनीतिक प्रतिशोध के अधार पर एक धर्म विशेष को आतंकवाद के साथ जोड़ने का प्रयास किया गया था.

जब हम विपक्ष में थे तब हमने पुराने यूएपीए संशोधन का समर्थन किया था.  चाहे वह 2004 हो, 2008 हो या फिर 2013 हो.  हमारा मानना है कि सभी को आतंक के खिलाफ कड़े कदम का समर्थन करना चाहिए. हमारा मानना है कि आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता है.  यह किसी सरकार या व्यक्ति विशेष के नहीं नहीं बल्कि मानवता के खिलाफ है.

शाह ने कहा कि सरकारी एजेंसियों को इतनी शक्ति देने और उसके दुरुपयोग पर शंका व्यक्त की गयी है.  इस बिल के संशोधन में किसे आतंकी घोषित किया जा सकता है, उसकी पूरी व्याख्या की गयी है. बताया कि ऐसे व्यक्ति को आतंकवादी घोषित किया जा सकता है जो किसी आतंकी गतिविधियों में भाग लेता है, आतंकवाद के लिए तैयारी करने में मदद करता है, आतंकवाद को बढ़ाने की कार्ययोजना बनाता है और घोषित आतंकवादी संस्थाओं में मिला रहता है.

चिदंबरम और दिग्विजय ने बिल का विरोध किया

इससे पूरव पी चिदंबरम ने चर्चा में शामिल होते हुए कहा कि यदि आप संशोधन के कारणों को देखते हैं तो वह एनआईए को सशक्त बनाने का है.  इस विधेयक को पास करते समय आपने कहा था कि केंद्र के पास आतंकवादी के रूप में किसी व्यक्ति का नाम जोड़ने या हटाने का अधिकार है. हम इसका संशोधन का विरोध कर रहे हैं. हम गैरकानूनी गतिविधियों (रोकथाम) अधिनियम का विरोध नहीं कर रहे हैं.

इस क्रम में दिग्विजय सिंह ने राज्यसभा में यूएपीए बिल पर  मोदी सरकार की मंशा पर सवाल उठाये उन्होंने कहा, हमें भाजपा के इरादों पर शक है. कांग्रेस ने आतंकवाद पर कभी समझौता नहीं किया, यही वजह है कि हम यह कानून लाये थे. आपने आतंकवाद पर समझौता किया, एक बार रुबैया सईद की रिहाई के दौरान और दूसरा मसूद अजहर को छोड़ने के लिए.

इसे भी पढ़ेंः भारत अब दुनिया की पांचवीं नहीं सातवीं बड़ी अर्थव्यवस्था, जानें किन दो देशों ने पछाड़ा

Related Articles

Back to top button