
New Delhi : होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (एचएमएसआई) ने सोमवार को कहा कि उसने कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के मद्देनजर देश में सभी डीलरशिप पर वारंटी और मुफ्त सर्विस की अवधि को 31 जुलाई तक बढ़ा दिया है.
इसे भी पढ़ेंः इजराइल ने गाजा सिटी पर फिर से भीषण हवाई हमले किये
एचएमएसआई ने एक बयान में कहा कि यह विस्तार उन ग्राहकों के लिए लागू है, जिनके वाहन की मुफ्त सर्विस, वारंटी और विस्तारित वारंटी एक अप्रैल से 31 मई 2021 के बीच खत्म हो रही थी.
कई राज्यों में आवाजाही पर प्रतिबंधित का सामना करने वाले ग्राहकों को भरोसा दिलाते हुए कंपनी ने कहा कि वे 31 जुलाई 2021 तक अपनी सुविधानुसार इन सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं.
इसे भी पढ़ेंः लॉकडाउन को लेकर रांची पुलिस अलर्ट, रांची-बंगाल सीमा पर विशेष निगरानी




