JharkhandRanchi

राज्य में अपराधी बेलगाम, भाजपा कार्यकर्ताओं को टारगेट कर हत्या हो रही है : दीपक प्रकाश

Ranchi: भरतीय जनता युवा मोर्चा पलामू जिला के कोषाध्यक्ष सुमित श्रीवास्तव एवं चाईबासा के नोवामण्डी मंडल के जिला कोषाध्यक्ष की निर्मम हत्या पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने हेमन्त सरकार पर जमकर भड़ास निकाला है. कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कर्तकर्ताओं को टारगेट कर निशाना बनाया जा रहा है. हेमन्त सरकार में कानून व्यवस्था चौपट है. उन्होंने कहा कि हत्या में संलिप्त दोषियों को यथाशिघ्र गिरफ्तार करें अन्यथा भाजपा आंदोलन करेगी.

उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से अपराधियों ने पार्टी नेताओं की निर्मम हत्या की है उससे साफ हो गया है कि अपराधियों में डर समाप्त हो चुका है. यहां अपराधियों का बोलबाला है। अपराधी कानून व्यवस्था से ऊपर उठ चुके हैं. उन्होंने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हेमन्त राज में अपराधियों बेलगाम हो चुके हैं. उन्होंने कहा कि इस सरकार में युवा हर प्रकार से प्रताड़ित हो रहे हैं.

एक तरफ इस सरकार में युवा बेरोजगारी को लेकर परेशान, आंदोलनरत हैं. धूप सर्दी बरसात पर्व त्योहार में सड़क पर बैठने को विवश हैं. वहीं दूसरी ओर समाज जीवन मे कार्य कर रहे युवाओ की निर्मम हत्या हो रही है.

Related Articles

Back to top button