Lead NewsNationalTOP SLIDER

उदयपुर : नुपुर शर्मा के समर्थन में 8 साल के बच्चे ने किया पोस्ट, दुकान में घुस कर पिता की हत्या

Udaipur : राजस्थान के उदयपुर में मंगलवार को एक दुकानदार की दुकान में घुस कर दिन-दहाड़े हत्या कर दी गयी. इतना ही नहीं उन हत्यारों ने वारदात का लाइव वीडियो और इसके बाद भड़काऊ बयान वाला वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया. उस दुकानदार के 8 साल के बेटे ने गलती से नुपुर शर्मा के समर्थन में पोस्ट शेयर कर दिया था. इस घटना के बाद मुख्मंत्री अशोक गहलोत ने शांति बनाये रखने की अपील की है.

उन्होंने कहा- उदयपुर में युवक की जघन्य हत्या की भर्त्सना करता हूं. इस घटना में शामिल सभी अपराधियों पर कठोर कार्रवाई की जायेगी. मैं सभी पक्षों से शान्ति बनाये रखने की अपील करता हूं. ऐसे जघन्य अपराध में लिप्त हर व्यक्ति को कड़ी से कड़ी सजा दिलायी जायेगी. श्री गहलोत ने वीडियो वायरल नहीं करने की अपील भी की. उन्होंने कहा- मैं सभी से अपील करता हूं कि इस घटना का वीडियो शेयर कर माहौल खराब करने का प्रयास ना करें. वीडियो शेयर करने से अपराधी का समाज में घृणा फैलाने का उद्देश्य सफल होगा.

इसे भी पढ़ें:मुकेश अंबानी ने रिलायंस जियो के निदेशक पद से दिया इस्तीफा, आकाश अंबानी नये चेयरमैन

नुपूर शर्मा के समर्थन में युवक के बेटे ने मोबाइल पर शेयर किया था पोस्ट

युवक की हत्या का यह मामला उदयपुर शहर के धानमंडी थाना क्षेत्र के मालदास स्ट्रीट का है. यहां दो से तीन लोगों ने एक युवक की दिनदहाड़े हत्या कर दी. जानकारी के अनुसार मृतक कन्हैयालाल के आठ साल के बेटे ने उसके मोबाइल से नुपूर शर्मा के समर्थन में सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी थी.

हालांकि इसके बाद धानमंडी थाना पुलिस ने कन्हैयालाल को गिरफ्तार किया था. इसके बावजूद कुछ लोग कन्हैयालाल को लगातार धमकी दे रहे थे और मंगलवार को मौका पाकर धारधार हथियार से हमला किया और कन्हैयालाल की हत्या कर दी.

इसे भी पढ़ें:गवाह सुरक्षा पर हाइकोर्ट ने गृह सचिव को उपस्थित होने का दिया आदेश

Related Articles

Back to top button