Uncategorized

अमिताभ चौधरी, सीके खन्ना और अनिरुद्ध चौधरी को SC ने लगायी फटकार

NEWSWING

New Delhi, 21 September : सुप्रीम कोर्ट ने बीसीसीआई को लेकर कड़ा रुख अपनाया है. कोर्ट ने बीसीसीआई के तीनों वरिष्ठ पदाधिकारियों सीके खन्ना, अमिताभ चौधरी व अनिरुद्ध चौधरी को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि इस संपन्न क्रिकेट संस्था के संविधान के मसौदे के बारे में सुझाव नहीं दिए, तो इसके गंभीर नतीजे होंगे. कोर्ट ने नोटिस जारी कर पूछा है कि लोढ़ा समिति की सिफारिशों को अभी तक लागू क्यों नहीं किया गया है. बोर्ड के तीनों अधिकारी सुनवाई के दौरान कोर्ट में मौजूद थे.

कोर्ट ने लोढ़ा समिति के सभी सुझाव शामिल करने को कहा

चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि अगर बीसीसीआई के अधिकारी मसौदा संविधान पर हमारे फैसले के अनुसार सुझाव नहीं देते, तो इसके गंभीर परिणाम होंगे. बीसीसीआई के मसौदा संविधान में लोढ़ा समिति के सभी सुझाव शामिल होने चाहिए, ताकि सुप्रीम कोर्ट के अंतिम निर्णय से पहले एक समग्र दस्तावेज तैयार किया जा सके.’ सुनवाई के दौरान पीठ ने बीसीसीआई के तीन पदाधिकारियों सीके खन्ना, अमिताभ चौधरी, अनिरुद्ध चौधरी के हठी व्यवहार पर नाराजगी जाहिर की. कोर्ट ने तीनों अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि संविधान का मसौदा तैयार करने में ये रोड़ा बन रहे हैं. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button