
Gaya : जिले में शुक्रवार को बोलेरो सहित एक व्यक्ति को जिंदा जला दिया गया , जिससे युवक की मौत हो गई है . हालांकि युवक की पहचान नहीं हो पाई है . मामला अतरी थाना इलाके का है, जो नक्सल प्रभावित क्षेत्र है. बेलदरिया मोड़ के पास घटना को अंजाम दिया गया है.
इसे भी पढ़ें : रागमागोड़ा के समीप सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के 4 सदस्य घायल, एमजीएम में चल रहा इलाज
क्या है मामला
जानकारी के अनुसार गाड़ी के पास लोग पहुंचे तो देखा कि एक जला हुआ कंकाल पड़ा है. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. यह इलाका जंगल और पहाड़ से घिरा हुआ है. लोगों का कहना है कि शुक्रवार की सुबह जब वे सड़क से होते हुए अपने-अपने खेत के लिए जा रहे थे.
इस दौरान गाड़ी की स्थिति देख लोग हैरान रह गए. जले हुए बोलेरो में सिर्फ कंकाल ही बचा था. इसके अलावा पूरा शरीर और बोलेरो जीप जला हुआ था. बोलेरो किसकी है. साथ ही गाड़ी में किस शख्स को जलाया गया है ये पता नहीं चल पाया है.
इसे भी पढ़ें : राजस्व उप निरीक्षक और कानूनगो बनने के लिए आवेदन की अंतिम तिथि तक योग्यता पूरी करने वाले भी कर सकेंगे आवेदन




