JharkhandRanchi

ओडिशा के रायगढ़ से अपहृत नाबालिग रांची रेलवे स्टेशन से बरामद, आरोपी गिरफ्तार

Ranchi: ओडिशा के रायगढ़ा से अपहृत लड़की को रांची स्टेशन से बरामद किया गया है. वहीं आरोपी को भी आरपीएफ ने गिरफ्तार किया है. ओडिशा पुलिस की सूचना पर यह कार्रवाई की गई है. पुलिस ने आरपीएफ के कमांडेंट पवन कुमार को जानकारी दी थी कि रायगढ़ा निवासी एक नाबालिग लड़की को नवरंगपुर जिला के उमरकोट निवासी अमित दास ने अपहरण कर लिया है. मामले को लेकर लांजीगढ़ थाना में आरोपी के खिलाफ (केस नं. 56/2024) आईपीसी की धारा 363/294/506/34 में 19 मई को प्राथमिकी दर्ज की गई थी. सूचना पर निरीक्षक दिगंजय शर्मा को ऑपरेशन “रेल प्रहरी” के त्वरित कार्यवाही करने को बोला गया, जिसपर निरीक्षक ने रांची स्टेशन पर तलाशी ली और आरोपी व्यक्ति को नाबालिग लड़की के साथ प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर नन्हे फरिश्ते टीम के सुमन मिंज और अंजना कुमारी के साथ पकड़ा तथा सभी कानूनी औपचारिकताओं का पालन करते हुए नाबालिग लड़की को प्रेमाश्रय को सौंप दिया गया है. वही मामले की जानकारी नाबालिग लड़की के परिजन और ओडिशा पुलिस को दी गई. इसके बाद लांजीगढ़ थाना पुलिस रांची आरपीएफ पोस्ट पहुंची तथा आगे की कार्रवाई के लिए आरोपी को सौंप दिया है.

Related Articles

Back to top button