National

सोहराबुद्दीन एनकाउंटर केस में दो और गवाह बयान पलटे, अब तक 85 मुकरे

Mumbai : सोहराबुद्दीन शेख और तुलसीराम प्रजापति के कथित फर्जी मुठभेड़ में मारे जाने से संबंधित मामले में अभियोजन पक्ष के दो और गवाह बुधवार को अपने बयानों से मुकर गये. अभी तक इस मुकदमे के 85 गवाह अपने बयानों से मुकर चुके हैं. गौरतलब है कि कि सोहराबुद्दीन शेख और उसकी पत्नी का नवंबर 2005 में एनकाउंटर हुआ था.

इसे भी पढ़ें- पांचवीं अनुसूची वाले इलाकों में नगर निगम, नगरपालिका, नगर परिषद के हुए चुनाव असंवैधानिक तो नहीं!

मुकरने वाले गवाहों में वकील कृष्णा त्रिपाठी भी शामिल हैं , जो पहले प्रजापति की वकील हुआ करती थीं. दूसरा गवाह है महिपाल सिंह हैं. गौरतलब है कि राजस्थान पुलिस की हिरासत में 2006 में प्रजापति के फरार होने के बाद सिंह ही अधिकारियों को गाड़ी से लेकर गया था. दोनों गवाह बुधवार को सीबीआई न्यायाधीश एस . जे . शर्मा के समक्ष पेश हुए. त्रिपाठी ने अपने बयान में कहा कि वह प्रजापति के खिलाफ उज्जैन में दर्ज चोरी के तीन मुकदमे देख रही थीं.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button