Crime NewsJharkhandLead NewsRanchi

नया अपराधी गुट बना कर कोयला व्यवसायी से लेवी उसूलनेवाले दो अपराधी गिरफ्तार

Ranchi : खलारी पुलिस ने KGF संगठन के दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है. रांची के ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने गिरफ्तारी की जानकारी देते हुए बताया कि दोनों टीपीसी के समर्थक हैं और पूर्व में आपराधिक इतिहास रहा है. ये एक एक नया संगठन बना कर कोयला व्यवसायी और ट्रक मालिकों से लेवी उसूल कर उग्रवादी संगठन टीपीसी के पास पहुंचा देते थे.

रांची पुलिस को सूचना मिली थी कि खलारी के रोहिणी कोयलरी में एक नये अपराधी गुट KGF के अपराधी कोयला व्यवसायियों से लेवी उसूल रहे हैं. सूचना पर पुलिस ने छापामारी कर दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया.

गिरफ्तार अपराधियों के नाम अकबर खान और छोटन तूरी हैं. पुलिस ने दोनों के पास से इको स्पोर्ट्स कार, एक मोटरसाइकिल, लेवी वसूला हुआ 5100 रुपये और KGF लिखा हुआ 100 पीस लेटर पैड बरामद हुआ है.

रांची के ग्रामीण एसपी ने बताया कि दोनों से पूछताछ के आधार पर इनके गिरोह के कई और नाम सामने आये हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

इसे भी पढ़ें : रजिस्ट्री ऑफिस के कर्मियों ने RTI एक्टिविस्ट को ब्राउन शुगर की तस्करी में फंसाया

Related Articles

Back to top button