News Wing
Nagpur, 22 November:राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार और उनकी सांसद पुत्री सुप्रिया सुले के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित रुप से अपशब्द कहने पर मंगलवार को 34 वर्षीय एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया गया.
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने पवार के बारे में आपत्तिजनक टिप्प्णियां करने और उन्हें टैग करने को लेकर वालचंद गीते को हिरासत में लिया. वह शहर की धनटोली में सुरेंद्र नगर का निवासी है. शहर में नंदनवन पुलिस को 16 नवंबर को इन ट्वीटों के बारे में शिकायत मिली थी. पंद्रह नवंबर को ये ट्वीट किए गए थे.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




