Uncategorized

गैस एजेंसी के कर्मचारी की गोली मारकर हत्या

News Wing

New Delhi, 22 November: बाहरी दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में लुटेरों ने एक गैस एजेंसी के एक कर्मचारी की गोली मारकर हत्या कर दी और 3.5 लाख रुपये से भरा एक बैग लेकर चंपत हो गये. पुलिस ने बताया कि जब जगन्नाथ और उसके एक रिश्तेदार दिनभर की आमदनी को लेकर मोटरसाइकिल से एजेंसी के मालिक के घर जा रहे थे तब उन्हें तीन नकाबपोश व्यक्तियों ने रोक लिया.

गैस एजेंसी के अन्य कर्मचारियों से पुलिस कर रही है पूछताछ

लुटेरों ने जगन्नाथ से बैग लूटने की कोशिश की तो उसने विरोध किया. इस दौरान एक अपराधी ने उसे गोली मार दी और वे बैग लेकर फरार हो गए. लुटेरे भी मोटरसाइकिल से आए थे. पुलिस के अनुसार घायल जगन्नाथ को अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गयी. पुलिस ने जांच शुरु की है और गैस एजेंसी के अन्य कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है. पलिस के अनुसार ऐसी आशंका है कि किसी को यह पता चल गया था कि जगन्नाथ दिन भर की आमदनी मालिक के घर पहुंचाने जा रहा है और उसने यह सूचना आरोपियों तक पहुंचा दी.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button