Uncategorized

विपक्ष अपनी भूमिका निभा रहा है और हम अपनी : सीएम

रांची : मंत्रिमंडल विस्‍तार के सवाल पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) हेमंत सोरने सरकार को लगातार घेर रही है। इसका जवाब देते हुए सोरेन ने आज कहा कि विपक्ष अपनी भूमिका निभा रहा है और सत्‍तापक्ष अपनी। दरअसल हेमंत सोरेन सरकार का गठन हुए बीस दिन बीत चुका है (13 जुलाई को हेमंत सोरेन ने मुख्‍यमंत्री पद की शपथ ली थी)। पर अभी तक मंत्रिमंडल में 12 मंत्रियों का चुनाव नहीं हो सका है।मुख्‍यमंत्री, कांग्रेस से राजेन्‍द्र प्रसाद सिंह और राष्‍ट्रीय जनता दल (राजद) की अन्‍नपूर्णा देवी को मिलाकर तीन सदस्‍यीय मंत्रिमंड़ल सभी विभागों के काम देख रही है। इधर, भाजपा ने 2005 में बनी अर्जुन मुंडा सरकार का हवाला देते हुए सवाल खड़ा किया है। उसने कहा है कि 2005 में मुंडा ने अपने पांच सहयोगी मंत्रियों के साथ शपथ ली थी। जिसके बाद राज्‍यपाल सैयद सिब्‍ते रजी ने मुंडा को चिट्ठी के जरिए 12 सदस्‍यों की संख्‍या पूरा करने का निर्देश दिया था। भाजपा ने हेमंत सरकार में मंत्रिमंड़ल का विस्‍तार नहीं किए जाने को असंवैधानिक बताया है। गौरतलब है कि 26 जुलाई को न्‍यूनतम साझा कार्यक्रम जारी करते हुए हेमंत सोरेन ने कहा था कि अगले दो तीन दिनों में मंत्रिमंडल का विस्‍तार कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button