JharkhandLead NewsNEWSRanchi

झारखंड की U-15 महिला क्रिकेट टीम के लिए आज ट्रायल, इन बातों का रखें ध्यान

Ranchi. बीसीसीआई के द्वारा अब देश भर में U-15 महिला वनडे क्रिकेट प्रतियोगिता भी कराई जाएगी. ऐसे में झारखंड में भी तैयारी शुरू है. इस प्रतियोगिता के लिए रांची की क्रिकेटरों का ट्रायल और पंजीकरण शनिवार को कराया जाएगा. चुने गए खिलाडि़यों के नाम जेएससीए को भेजे जाएंगे. इसके बाद राज्य टीम ( झारखंड) का गठन होगा. रांची की अंडर- 15 बालिका क्रिकेटरों के ट्रायल के लिए शनिवार को पूर्वाहन 9.30 बजे राकमैंस क्रिकेट अकादमी, रांची के मैदान में रिपोर्ट करनी होगी.

इसका रखें ध्यान

बीसीसीआई के अनुसार क्रिकेटरों का जन्म 1.9 2007 को, उसके बाद और 31.8.2009 के बीच की होनी चाहिए. खिलाड़ी की उम्र 13 से 15 के बीच होनी चाहिए. खिलाड़ियों को मूल जन्म प्रमाण पत्र व आधार कार्ड साथ लाना है.

Related Articles

Back to top button