NationalUttar-Pradesh

#Mayawati की यूपी पुलिस को हैदराबाद पुलिस से प्रेरणा लेने की नसीहत,  यूपी पुलिस का जवाब, #Encounter में 103 अपराधी मारे

Lucknow : उन्नाव रेप केस मामले  में  बसपा सुप्रीमो मायावती द्वारा यूपी पुलिस को हैदराबाद पुलिस  से प्रेरणा लेने की नसीहत दिये जाने पर उत्तर प्रदेश पुलिस ने उसका जवाब दिया है. यूपी पुलिस ने शुक्रवार को एनकाउंटर के आंकड़े जारी करते हुए  ट्वीट किया कि दो साल में 103 अपराधियों का एनकाउंटर किया गया. यूपी पुलिस नेअपने ट्विटर पर लिखा, आंकड़े अपने आप बोलते हैं. जंगल राज अतीत की बात है. अब नहीं है.

पिछले 2 सालों में 5178 मुठभेड़ की घटनाएं हुई हैं, जिसमें 103 अपराधी मारे गये और 1859 घायल हुए. 17745 अपराधियों ने आत्मसमर्पण किया या जेल जाने के लिए अपनी खुद की बेल रद्द कर दी.

इसे भी पढ़ें : #DishaCase: पुलिस #Encounter में मारे गये हैदराबाद गैंगरेप के चारों आरोपी

यूपी पुलिस को भी सख्त कदम उठाने चाहिए 

जान लें कि मायावती ने हैदराबाद गैंगरेप मामले में चारों आरोपियों के पुलिस एनकाउंटर में मारे जाने पर कहा कि इससे बलात्कारियों के मन में डर पैदा होगा. कहा कि हैदराबाद पुलिस की तरह ही यूपी पुलिस को भी सख्त कदम उठाने चाहिए तभी बढ़ती रेप की घटनाएं रुक सकेंगी. मायावती ने कहा कि पुलिस ऐसे आरोपियों  को सरकारी मेहमान बनाकर रखा जाता है,  जो बड़े शर्म की बात है.

मायावती ने कहा कि इससे पीड़ित परिवार को इंसाफ मिलने में देरी होती है. दरअसल शुक्रवार सुबह यह खबर आयी कि हैदराबाद पुलिस द्वारा घटनास्थल पर क्राइम सीन रिक्रिएट करते समय चारों आरोपियों ने भागने की कोशिश की. जिसके बाद पुलिस ने पीछा कर इन सभी को मुठभेड़ में मार गिराया.

बता दें कि 27 नवंबर को तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में एक महिला वेटनरी डॉक्टर के साथ चार युवकों ने गैंगरेप किया था. इस हैवानियत के बाद आरोपियों ने पीड़िता की हत्या कर दी थी और अपराध पर पर्दा डालने के लिए उसे ब्रिज के नीचे जला दिया था.

इसे भी पढ़ें : #Rape जैसी घटनाओं पर ना हो राजनीति- लोकसभा में बोलीं ईरानी, कांग्रेस सदस्यों और केंद्रीय मंत्री के बीच तीखी नोकझोंक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button