
Ranchi: एकीकृत बिहार के समय बिहार विधान परिषद के सदस्य रहे बसंत कुमार लाल के निधन पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने शोक व्यक्त किया है. उन्होंने अपनी शोक संवेदना में कहा कि स्व.लाल जनसमस्याओं के समाधान के लिए सदैव तत्पर रहा करते थे. जनहित के कार्यों के त्वरित निराकरण के लिए प्रयासरत रहना उनकी दिनचर्या में शुमार रहा करता था. वे सभी समुदाय के लोगों के बीच लोकप्रिय थे. एक सजग और सक्रिय जनप्रतिनिधि के रूप में उनकी पहचान थी.
इसे भी पढ़ेः तीरंदाजी युगल दीपिका और अतनु को स्वर्ण, विश्व में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
श्री सहाय ने स्व.लाल की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए उनके परिजनों को दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की कामना की. स्व. लाल के निधन पर छात्र नेता दीपक लाल, राजन वर्मा सहित अन्य कांग्रेसजनों ने शोक संवेदना व्यक्त की है.




