
Chatra: जिले में शुक्रवार की देर रात आई जांच रिपोर्ट में 44 नए संक्रमित मामले मिले है. वही 49 संक्रमित ठीक भी हुए है. जबकि दो व्यक्ति की मौत कोरोना से हुई है. इसकी पुष्टि उपायुक्त दिव्यांशु झा ने की.
उन्होंने बताया कि जिले में स्वस्थ होने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है. तीन दिनों में तीन सौ से अधिक कोरोना संक्रमित स्वस्थ हुए है. इधर आरटी पीसीआर, ट्रूनेट एवं जिले भर में रैपिड एंटीजन टेस्टिंग अभियान के माध्यम से लिए गए जांच सैंपल की रिपोर्ट एक साथ आने से जिले में अधिक संक्रमित मरीजों की पुष्टि हो रही है.
उपायुक्त ने बताया कि पाए जा रहे संक्रमित मरीजों के संपर्क में आए अन्य व्यक्तियों के भी कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग के तहत वृहद रूप से टेस्टिंग के निर्देश दिए है. उन्होंने कहा कि कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम हेतु जिले भर में विशेष टेस्टिंग जांच अभियान चलाए गए है.
जिसकी टेस्ट रिपोर्ट एक साथ आने से अधिक संक्रमित मरीजों की पहचान हुई है. उपायुक्त ने कहा कि संक्रमित मरीज चिकिसकों के संपर्क एवं देख-रेख में रहकर जल्द स्वस्थ होंगे. इनमें आवश्यकता अनुसार मरीजों को कोविड कोविड केयर सेंटर में रखे जाएंगे, वही संक्रमण के मामूली लक्षण वाले मरीजों को होम आइसोलेशन का भी विकल्प दिया गया है.
इसे भी पढ़ें:केंद्र की नयी गाइडलाइन- अस्पतालों में इलाज कराने के लिए कोरोना टेस्ट जरूरी नहीं
बताया कि वर्तमान में 1554 एक्टिव केस है. उपायुक्त ने की जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि कोविड-19 संक्रमण के दूसरे वेभ से हमे पूर्व की तरह हीं निपटने की आवश्यकता है. जिलावासियों ने पूर्व में कोरोना से निपटने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए जिला प्रशासन को काफी सहयोग किया है, जो निश्चित तौर पर सराहनीय है.
वर्तमान में भी बढ़ते संक्रमण के प्रकोप को देखते हुए जिले को कोरोना संक्रमण से सुरक्षित रखने हेतु केवल सजग और सतर्क रहते हुए सरकार द्वारा जारी निर्देशों के पालन कर कोरोना संक्रमण को फैलने से रोक सकते है.
उन्होंने आमजनों से अपील किया है कि सामाजिक दूरी का पालन अवश्य करें, मास्क अनिवार्य रुप से पहनें, अपने हाथों को नियमित अंतराल पर साबुन या हैंडवाश से धोते रहें.
इसे भी पढ़ें:लॉकडाउन का असर, टाटा मोटर्स का उत्पादन हो रहा प्रभावित, अस्थायी कर्मियों को हटाया जा रहा




