Uncategorized

आदेश निकाल कर भूल गया जिला प्रशासन, 2 अक्टूबर को तंबाकू मुक्त घोषित होना है जिला

Ranchi: 15 सितंबर को जिला प्रशासन द्वारा एक आदेश जारी किया गया था. जिसमे आगामी 2 अक्टूबर यानि गांधी जयंती के दिन जिला को धूम्रपान मुक्त घोषित करने की बात कही गई थी. इस घोषणा को हुए दस दिन बीत गए. लेकिन, इस दिशा में अबतक एक पहल भी नहीं की गई. ऐसे में सवाल उठना है कि अब बचे सिर्फ छह दिन में जिला प्रशासन ऐसी कौन सी जादू की छड़ी घुमा देगा, जिससे जिला धूम्रपान घोषित हो जाएगा.

तंबाकू नियंत्रण कोषांग के अधिकारियों ने बताया कि इस दिशा में अबतक एक भी कार्य नहीं किए गए है. सरकार सिर्फ घोषणा कर देती है. लेकिन, इसे कैसे लागू करना है इस पर कोई चर्चा नहीं है. पदाधिकारियों ने बताया कि अलग-अलग थीम पर अलग-अलग दिन कार्रवाई किया जाना था. लेकिन, सच्चाई यह है कि एक भी स्टेप पर कोई काम नहीं हुआ है. छापेमारी तक नहीं की गई है.

इसे भी पढ़ें: रांची : जिला स्तरीय राष्ट्रीय विद्यार्थी विज्ञान सेमिनार का आयोजन

सार्वजनिक स्थानों पर नहीं करना है धूम्रपान

धुम्रपान मुक्त जिला का अर्थ सार्वजनिक  स्थानों पर धूूम्रपान करने पर रोक लगाना है. लेकिन, रांची शहर के अंदर खुलेआम सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान होता है. स्कूल, कॉलेज, मंदिर, अस्पताल, बस स्टैंड, ऑटो स्टैंड में धडल्ले से तंबाकू उत्पाद बेचा और प्रयोग किया जा रहा है. नोडल पदाधिकारी डॉ एके मिश्रा ने कहा कि कोटपा के सेक्शन 4 के अनुसार सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करना मना है. लेकिन बेचने पर कोई आपत्ति नहीं है.

इसे भी पढ़ें: स्वच्छता के प्रति जागरूक करना भी देश सेवा ही है – रघुवर दास

डेडलाइन बढ़ाया जायेगा: नोडल पदाधिकारी

टोबैको नियंत्रण कोषांग के नोडल पदाधिकारी डॉ एके मिश्रा का कहना कि रांची को पुरी तरह से तैयार कर लिया गया है. दो अक्तूबर को रांची को धूम्रपान मुक्त घोषित किया जा सकता है. लेकिन, पूरे जिला को करना मुमकिन नहीं है. इसके लिए डेडलाइन बढाने की बात की जाएगी. उन्होंने बताया कि अबतक कई बार छापेमारी भी की गई है. इसमे 70 से 75 हजार रुपए कलेक्शन भी हुआ है. वहीं यदि जमीनी हकीकत की बात की जाय तो रांची शहर में कोई भी क्षेत्र ऐसा नहीं है जहां सार्वजनिक रुप से धूम्रपान न होता हो. शहर कोई भी गली, मोहल्ले, मुख्य सड़क, स्कूल, कॉलेज, मंदिर, अस्पताल, सरकारी कार्यालय या अन्य कोई भी क्षेत्र अछूता नहीं है. अलग हर स्थानों पर धूम्रपान किया जाता है.

क्या था आदेश में

जिला प्रशासन द्वारा जारी आदेश में आगामी 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी के 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर जिला को धुम्रपान मुक्त करने की घोषणा की गई थी. अपर समाहर्ता अखिलेश प्रसाद सिन्हा ने कहा गया था कि स्कूल के 100 गज के दायरे में बने धुम्रपान दुकानों को हटवाना, सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने वाले लोगों एवं बिक्री करने वाले दुकानदारों पर जुर्माना करने को कहा गया था. लेकिन, धरातल पर कोई कार्रवाई नहीं की  गई है.

Related Articles

Back to top button