JharkhandPalamu

पशु लदे तीन ट्रक जब्त, 109 पशु बरामद, 13 तस्कर गिरफ्तार

Palamu : पशु तस्करी के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में पलामू पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने छतरपुर-हरिहरगंज (एनएच 98) मार्ग पर चेकिंग अभियान चलाकर पशु लदे तीन ट्रकों को जब्त किया है. इन ट्रकों से 109 पशु (बछड़ा) बरामद किया गया हैं. इस मामले में 13 तस्करों को गिरफ्तार भी किया गया है. पुलिस इसे बड़ी सफलता मान रही है.

इसे भी पढ़ें – मैट्रिक-इंटर परीक्षा: नकल में हो रही थी परेशानी, परीक्षा केन्द्र में लगे सीटीवी कैमरा उखाड़ ले गये…

गुप्त सूचना पर की गयी कार्रवाई

प्रशिक्षु आइपीएस सह छतरपुर के थाना प्रभारी विनीत कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि ट्रकों पर अवैध तरीके से मवेशियों को लाद कर दूसरे राज्यों में ले जाया जा रहा है. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर तुरंत चेकिंग अभियान चलाया गया, तो तीन ट्रकों (1.सीजी04एमएल6501 2. बीआर 24 जीबी 9548 3. बीआर 24 जीए 9547) पर अवैध और क्रुरतापूर्वक लादे गये 109 पशु बरामद किये गये.

इसे भी पढ़ें – चार लाख घरों को मिलेगा नि:शुल्‍क पानी : मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल

गिरफ्तार और आरोपियों तस्कारों में कौन-कौन हैं शामिल?

उन्होंने बताया कि इस मामले में रौशन कुमार (पीपरा, पलामू), प्रवेश यादव (नवीनगर, औरंगाबाद), वीरेंद्र यादव (दुबरा, हुसैनाबाद), संजय उरांव (अम्बाटोली, गुमला), शामदेव यादव (नवीनगर, औरंगाबाद), पिन्टू यादव (नवीनगर, औरंगाबाद), रंजीत कुमार यादव (नवीनगर, औरंगाबाद), अजीत कुमार यादव (पीपरा, पलामू), शैलेंद्र कुमार (परसथुआ, रोहतास), मो. शाहिद (आमस, गया), राजेंद्र सिंह (बारूण, औरंगाबाद), अनुज कुमार (गुरूवा, गया) और उपचालक शैलेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया गया है. जबकि रंजीत यादव (वाहन मालिक, पीपरा, पलामू), पशु व्यापारी हरेंद्र यादव (दुबहड़, बलिया), वाहन मालिक शमीम खान (बारूण, औरंगाबाद) समेत पांच के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

इसे भी पढ़ें – सूबे में झोलाछाप डॉक्टर्स पर कार्रवाई बस नाम की, टास्क फोर्स के गठन से अंजान हैं कई सिविल सर्जन

Related Articles

Back to top button