
Giridih: जिले के बिरनी थाना इलाके के बेहरावाटांड गांव में ऑटो चोरी करने पहुंचे 25 वर्षीय मोहम्मद मुस्तकीम की मौत कुंए में गिरने से हो गयी जबकि दूसरा युवक शंकर प्रसाद वर्मा गंभीर रूप से जख्मी हो गया. दोनो अहले सुबह करीब तीन बजे घटना को अंजाम देने पहुंचे थे. बुधवार की सुबह कड़ी मशक्कत के शव को कुंए से बाहर निकाला गया.
घटना की जानकारी मिलने के बाद बिरनी थाना के एसआई नवीन कुमार पुलिस जवानों के साथ घटानस्थल पहुंचे. और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. जबकि दूसरा आरोपी शंकर प्रसाद वर्मा को इलाज के लिए भेजा गया.
इसे भी पढ़ें: Jamshedpur : मारवाड़ी युवा मंच स्टील सिटी शाखा के शिविर में 69 यूनिट रक्त संग्रह
जानकारी के अनुसार मृतक मुस्तकीम उर्फ सोनू गिरिडीह के पचम्बा थाना इलाके के तेलोडीह के कोडवाडीह गांव का रहने वाला था. जबकि उसका साथी शंकर प्रसाद वर्मा मुफ्फसिल थाना के कर्मातांड गांव का रहने वाला है. दोनों बेहरावाटांड गांव में चोरी करने की नियत से पहुंचे थे. उस वक्त ग्रामीण गहरे नींद में सोए हुए थे. इसी का फायदा उठाकर दोनों गांव के किसी ग्रामीण के घर के बाहर रखे ऑटो को धक्का देकर कुछ दूर तक ले भी गए.
लेकिन इसी दौरान लघुशंका के लिए उठे एक ग्रामीण की नजर इस पर पड़ी, और वो हल्ला करने लगा. तो दोनों ऑटो छोड़ कर भागने लगे. दोनो जब गांव के बाहर रोड के समीप पहुंचे. तो रोड किनारे एक कुंए में गिर पड़े. जिसमे मोहम्मद मुस्तकीम की मौत मौके पर हो गई. जबकि उसका साथी शंकर प्रसाद वर्मा घायल हो गया. इस बीच जानकारी मिलने के बाद बिरनी थाना पुलिस भी घटनास्थल पहुंची. और ग्रामीणों के सहयोग से मृतक के शव के साथ उसके साथी शंकर को बाहर निकाला.
इसे भी पढ़ें: Saraikela : आदित्यपुर में घर से मिला युवक का शव, हत्या की आशंका, क्षेत्र में सनसनी




