Crime NewsJamshedpurJharkhand

Tatanagar Station: ट्रेन से उतर रही महिला से मोबाइल छीनकर भागा चोर, एक महिला चोरी के मोबाइल के साथ पकड़ाई

Jamshedpur: टाटानगर स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर पांच पर पुरुषोत्तम एक्सप्रेस से उतरने के दौरान सोनारी निवासी वत्सला पांडेय से मोबाइल की छि‍नतई कर ली गई. घटना शुक्रवार रात 8.20 बजे की है. मोबाइल छीनने के बाद लोग चोर के पीछे दौड़े पर वह तेजी से यार्ड की ओर फरार हो गया. मिली जानकारी के अनुसार वत्सला पुरुषोत्तम एक्सप्रेस से उतर रही थी तभी सामने से एक चोर उनके हाथ से मोबाइल छीनकर भाग गया.

इधर, टाटानगर आरपीएफ ने चोरी की मोबाइल के साथ रांची के तुपुदाना निवासी सोनी लुगुन को पकड़ा. सोनी संदिग्ध अवस्था में प्लेटफॉर्म नंबर एक में घूम रही थी. आरपीएफ ने इसे रोककर तलाशी ली तो इसके पास से चोरी का एक मोबाइल बरामद किया गया. आरपीएफ ने कागजी प्रक्रिया पूरी करते हुए टाटानगर जीआरपी को सौंप दिया.
ये भी पढ़ें- BIG BREAKING: JPSC ने सातवीं से दसवीं मुख्य परीक्षा परिणाम किया जारी, 802 उम्मीदवार देंगे साक्षात्कार

Related Articles

Back to top button