National

इसरो ने चंद्रयान 2 से ली गयी धरती की तस्वीरें जारी की

NewDelhi :   भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (इसरो) ने रविवार को चंद्रयान 2 से ली गयी पृथ्वी की तस्वीरों का पहला सैट जारी किया. चंद्रयान 2 पर लगे एल 14 कैमरे से ली गयी ये तस्वीरें पृथ्वी को विभिन्न रूपों में दिखाती हैं, इसरो ने इन तस्वीरों के साथ एक ट्वीट में कहा, चंद्रयान2 एल14 कैमरों से तीन अगस्त, 2019.

चंद्रयान2, चंद्रमा के अध्ययन के लिए भेजा गया देश का दूसरा मिशन है.  इसे पिछले पखवाड़े ही अंतरिक्ष में प्रक्षेपित किया गया था.  इसके प्रक्षेपण के कुछ ही समय में ऐसी कई तस्वीरें प्रकाश में आयी थीं,  जिसमें दावा किया था कि वे तस्वीरें चंद्रयान से ली यी हैं, पर इसरो ने स्पष्ट किया था कि वे तस्वीरें चंद्रयान 2 से नहीं ली गयी.  भारत के इस दूसरे चंद्र मिशन को  22 जुलाई को अभी तक अनुसंधानकर्ताओं से दूर रहे चांद के दक्षिणी ध्रुव की ओर रवाना किया गया है.

वैज्ञानिक इसे चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतारेंगे

इसरो ने 11 साल पहले चंद्रयान 1 को रवाना किया था. इसका कार्यकाल 312 दिन का था और यह 29 अगस्त, 2019 तक कार्यरत रहा था. चंद्रयान 2 में आर्बिटर, लैंडर और रोवर लगाये गये हैं और इसके सितम्बर के पहले सप्ताह में चांद पर उतरने की उम्मीद है.  वैज्ञानिक इसे चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर मद्धिम ढंग से उतारेंगे,  इस इलाके में अब तक कोई देश पहुंच नहीं सका है.

चीन, रूस और अमेरिका के बाद भारत ऐसा चौथा देश होगा जो चांद पर साफ्ट लैंडिंग के जरिए रोवर को उतारेगा.  अपनी शुरुआत के बाद से इसरो का सबसे जटिल और प्रतिष्ठित मिशन चंद्रयान 2 को माना जा रहा है.

इसे भी पढ़ें – जम्मू-कश्मीर : गृह मंत्री अमित शाह की एनएसए अजीत डोभाल और गृह सचिव राजीव गौबा के साथ मीटिंग

Related Articles

Back to top button