
Ranchi : राजधानी रांची में आत्महत्या की मामले रुकने की नाम नहीं ले रहे हैं. गुरुवार को चुटिया थाना क्षेत्र के मकचुंदटोली में गोस्सनर कॉलेज के छात्र(20) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. यह घटना रात 9 बजे की है. चुटिया थाना प्रभारी रवि ठाकुर मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में ले लिया.
इसे भी पढ़ें : रांची में जमीन कारोबारी के घर पर हुई फायरिंग, एक गिरफ्तार
छात्र मुरहू का रहने वाला है
थाना प्रभारी ने बताया कि यह जांच का विषय है और सभी पहलुओं को नजर में रख जांच की जायेगी और जल्द ही सच सामने आयेगा. बताया गया है कि छात्र का नाम राहुल गुप्ता है और वह मुरहू का रहने वाला है. राहुल गुप्ता ने सुसाइड नोट में लिखा है कि पापा मम्मी हमें माफ कर दीजियेगा और मेरे बैंक में जो पैसा है वो भाई को दे दीजियेगा.




