JharkhandRanchi

सदर अस्‍पताल में इलाज नहीं होता, इस भ्रम को तोड़ना है : निधि खरे

Ranchi : सदर अस्पताल में बने कम्प्रहेंसिव अबाॅर्शन केयर सेंटर का शुभारंभ गुरुवार को किया गया. अबोर्शन केयर सेंटर का उद्घाटन स्वास्थ्य सचिव निधि खरे ने किया. खरे ने अपने संबोधन में हर्ष जाहिर करते हुए कहा कि यह खुशी की बात है सदर अस्पताल में अब अर्बाशन सेंटर खुल चुका है. अब नि:शुल्क, सुरक्षित और बेहतर गर्भपात करवा सकेंगे. उन्होंने कहा कि महिलायें जानकारी के अभाव में असुरक्षित गर्भपात कराकर अपने जान के साथ खिलवाड़ करती हैं. सदर अस्पताल में इससे जुड़ी सभी सुविधाएं एवं जानकारियां भी उपलब्ध कराई जायेगी.

इसे भी पढ़ें-खुशबू की मौत-हत्या या आत्महत्या पुलिस जल्द करेगी खुलासा : सिटी एसपी

रिम्स को सदर अस्पताल उपलब्ध कराये ब्लड

निधि खरे ने कहा कि सदर अस्पताल मे ब्लड बैंक की सेवा उस दिशा में आगे बढ़ा रहा है जिस दिशा में हमने सोंचा था. यह भी हर्ष का विषय है. उन्होंने कहा कि सदर अस्पताल में खून की कमी होने पर अबतक रिम्स से लेता रहा है लेकिन सदर अस्पताल को अब कोशिश यह करनी चाहिए कि यहां से रिम्स को खून उपलब्ध कराया जाये. उन्होंने सभी चिकित्सकों को आपस में समंवय बनाकर इस दिशा में कार्य करने के निर्देश दिए. इससे पूर्व खरे ने सदर अस्पताल के नये भवन का पूरा निरीक्षण किया. वार्ड में जाकर मरीजों से मुलकात की व वहां मिलने वाली सभी सुविधाओं की जानकारी ली. साथ में सिविल सर्जन विजय बहादुर प्रसाद, डॉ विमलेश झा, अंतरा झा व अन्य कर्मचारी मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें-बगैर मान्यता के चल रहे तकनीकी संस्थानों पर नकेल कसेगी सरकार

अभी और विकास करना है

स्वास्थ्य सचिव निधी खरे ने कहा कि अभी स्वास्थ्य के क्षेत्र में और विकास करना है. यह अच्छी बात है कि यहां डे केयर, स्टोर, ब्लड बैंक की शुरुआत हो चुकी है. लेकिन अभी और बढ़ोतरी करना बाकी है. खरे ने कहा कि यहां मिलने वाली चिकित्सा सुविधा एवं सेवाओं से प्रसन्न होकर ही लोग यहां ईलाज कराने आ रहे है. अब तो रिम्स के बच्चे भी सदर अस्पताल आकर ईलाज करा रहे हैं. लोग की मानसिकता है कि सरकारी अस्पताल में कोई सुविधा नहीं मिलती, इस मिथक को तोड़ा जा रहा है.

Related Articles

Back to top button