
Kathmandu. भारत और नेपाल के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है. नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने भगवान राम के बाद गौतम बुद्ध का जन्म स्थल नेपाल बताया है. दरअसल नेपाल ने भारतीय विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर के उस बयान पर आपत्ति जताई है जिसमें उन्होंने कहा था कि भगवान गौतम बुद्ध का जन्म भारत में हुआ है.
नेपाल में बताया जन्म स्थान
नेपाल ने एस जयशंकर के बयान पर आपत्ति जताई है. नेपाली विदेश मंत्रालय ने कहा कि ऐतिहासिक और पौराणिक तथ्यों से यह साबित हुआ है कि गौतम बुद्ध का जन्म नेपाल के लुंबिनी में हुआ था.
External Affairs Minister’s remarks yesterday at the CII event referred to our shared Buddhist heritage. There is no doubt that Gautam Buddha was born in Lumbini, which is in Nepal: Ministry of External Affairs (MEA). pic.twitter.com/Yrn0bM5Hqe
— ANI (@ANI) August 9, 2020
क्या कहा था विदेश मंत्री ने
भारतीय विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने कहा था कि महात्मा गांधी और भगवान बुद्ध दो ऐसे भारतीय महापुरुष हैं जिन्हें दुनिया हमेशा याद रखती है. उन्होंने कहा अब तक के सबसे महान भारतीय कौन हैं जिन्हें आप याद रख सकते हैं? मैं कहूंगा कि एक गौतम बुद्ध हैं और दूसरे महात्मा गांधी हैं. इसी बयान पर नेपाल ने आपत्ति जताई है.
भारत ने दी सफाई
भारत के विदेश मंत्रालय ने कहा- CII कार्यक्रम में कल विदेश मंत्री की टिप्पणी ने हमारी साझा बौद्ध विरासत को संदर्भित किया। इसमें कोई संदेह नहीं है कि गौतम बुद्ध का जन्म लुंबिनी में हुआ था, जो नेपाल में है.
इसे भी पढ़ें- WHO की चेतावनी, कहा- वैक्सीन जादुई गोली नहीं, लंबे समय तक रहेगा कोरोना
राम को लेकर किया था दावा
इससे पहले नेपाल के पीएम केपी शर्मा ओली ने बेतुका दावा करते हुए भगवान राम को नेपाली बताया था. उन्होंने कहा था कि भगवान राम भारतीय नहीं हैं, वे नेपाली हैं. उनके इस बयान के बाद नेपाल के पूर्व उप प्रधानमंत्री कमल थापा ने कड़ी आपत्ति जताई थी.





Thanks so much for the blog post.
Good one! Interesting article over here. It’s pretty worth enough for me.
I like the valuable information you provide in your articles.
I learn something new and challenging on blogs I stumbleupon everyday.
Like!! I blog frequently and I really thank you for your content. The article has truly peaked my interest.