
Ranchi: अन्तराष्ट्रीय बुजुर्ग दिवस पर 60 साल अधिक उम्र के बुजुर्गों का हेल्थ चेकअप सदर अस्पताल और सीएचसी में किया गया, जिसमें ब्लड प्रेशर और शुगर की जांच करने के बाद उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया.
डॉक्टरों ने बताया कि इस साल का थीम है डिजिटल इक्विटी फॉर आल एजेज. इसी थीम के तहत सभी बुजुर्गों को अपने स्वास्थ्य को लेकर जागरूक रहने की अपील की गई. साथ ही कहा गया कि वे समय-समय पर नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र में जाकर अपनी रेगुलर जांच कराएं.
इसके अलावा उन्हें बताया गया कि वे अपना डॉक्टर न बदलें तो बेहतर होगा. संतुलित आहार के साथ हल्के व्यायाम करने की सलाह भी दी गई.
इसे भी पढ़ें:म्यूजिक डायरेक्टर एसडी बर्मन के नाम पर रखा गया था मास्टर ब्लास्टर सचिन का नाम




