
Giridih : गिरिडीह के पचंबा थाना में शुक्रवार की देर शाम दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया है. हालांकि दुष्कर्म का यह मामला छह माह पुराना बताया जा रहा है. पीड़िता के साथ दुष्कर्म के आरोपी वीडियो बनाकर अब भी उसे लगातार धमकी दे रहा है. यही नहीं शिकायत करने पर बच्चे को जान से मारने की धमकी देने के साथ वीडियो वॉयरल करने की धमकी भी आरोपी द्वारा पीड़िता को लगातार दिया जा रहा है.
पति गिरिडीह से बाहर रहकर करता है मजदूरी
दुष्कर्म पीड़िता के दिये आवेदन के आधार पर पचंबा पुलिस ने थाना कांड संख्या 38/19 दर्ज कर पचंबा थाना क्षेत्र के नगरा पत्थर गांव निवासी मो सिराज को नामजद अभियुक्त बनाकर पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गयी है. इधर थाना को दिये आवेदन में पीड़िता ने आरोपी मो सिराज पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसका पति गिरिडीह से बाहर रहकर मजदूरी करता है. लिहाजा, इसी का फायदा उठाकर आरोपी सिराज छह माह पहले घर का दरवाजा खुलवाया और मुंह दबाते हुए चाकू दिखाकर उसके बच्चे को जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया.
पीड़िता के पति ने आरोपी से उसका मोबाइल छीना
छह माह पहले के इस घटना के बाद अब भी आरोपी द्वारा पीड़िता को लगातार धमकी दी जा रही है कि वह अगर उसकी बात नहीं मानेगी, तो जो वीडियो उसने बनाया है, वह सबको दिखा देगा. आरोपी के धमकी से परेशान बीते 20 फरवरी को भी आरोपी पीड़िता के घर पहुंचा और गलत करने का प्रयास किया. इसके बाद पीड़िता ने जब विरोध करते हुए हंगामा किया, तो काफी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गयी. इस दौरान पीड़िता के पति ने आरोपी से उसका मोबाइल छीन लिया. इसके बाद पीड़िता ने शुक्रवार की देर शाम पचंबा थाना में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया.
इसे भी पढ़ें : 17 बीडीओ इधर से उधर, ग्रामीण विकास विभाग ने जारी किया आदेश




