JharkhandRanchi

एसडीएम ऑफिस में जवान ने लहराया पिस्टल, गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

Ranchi: राजधानी रांची के एसडीएम ऑफिस में जवान में पिस्टल लहराया जिसके बाद सुरक्षा में तैनात कर्मी से बदसलूकी की. आरोपी की पहचान नागेश्वर महतो के रूप में हुई है.गिरफ्तारी के दौरान पुलिसकर्मी से भी आरोपी ने की धक्का मुक्की. जिसके बाद कोतवाली थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया. आरोपी रिटायर्ड आर्मी का जवान बताया जा रहा है. इस सम्बंध में कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय ने बताया कि एसडीओ ऑफिस के कर्मचारियों ने शिकायत की थी कि कार्यालय में घुसकर पिस्टल लहराते हुए कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार किया गया. शिकायत के बाद प्राथमिकी दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी के पास से एक पिस्टल और 10 गोली बरामद किया गया है.हथियार का लाइसेंस आरोपी के परिजनों द्वारा थाना में प्रस्तुत किया गया है.

Related Articles

Back to top button