HEALTHJharkhandNationalNEWS

DRDO की 2-डीजी दवा की दूसरी खेप आज होगी जारी

New Delhi: कोविड-19 के प्रकोप से जारी संघर्ष के बीच रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) द्वारा विकसित की गयी कोविड-19 रोधी दवा 2-डीजी की दूसरी खेप आज डॉ रेड्डी लैब द्वारा जारी की जाएगी.

10,000 खुराकें देश भर के कोरोना अस्पतालों को सीधी दी जाएंगी:

इस दवा की 10,000 खुराकें देश भर के कोरोना अस्पतालों को सीधी दी जाएंगी. बताते चलें कि 17 मई को स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में इसकी लॉन्चिंग की गई थी. इसके 10 हजार सैशे एम्स और आर्म्ड फोर्सेज मेडीकल सर्विसेज को पहले ही दिए चुके हैं. यह दवा दवाई की दुकान पर उपलब्ध नही होगी.

जून के पहले हफ्ते तक इस दवा को कमर्शियल बिक्री के लिए लॉन्च की जायेगीः

उम्मीद जताई जा रही है कि डॉ रेड्डी जून के पहले हफ्ते तक इस दवा को कमर्शियल बिक्री के लिए लॉन्च करेगी. कोरोना मरीजो के लिये यह दवा काफी कारगर बताई जा रही है, इसके इस्तेमाल से मरीजों की ऑक्सिजन पर निर्भरता कम होगी.

पाउडर के रूप में उपलब्ध है यह दवाः

मरीजों का ऑक्सिजन लेवल बढ़ जाता है. सामान्य मरीजों के मुकाबले ये दो-तीन दिन पहले ठीक हो जाते हैं. कोविड-19 के मध्यम लक्षण वाले तथा गंभीर लक्षण वाले मरीजों पर 2 डीजी दवा के आपातकालीन इस्तेमाल को डीसीजीआई ने पहले ही इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी मिल चुकी है. मरीजों पर किये गए क्लीनिकल ट्रायल से पता चला कि इसके इस्तेमाल से मरीज जल्दी रिकवर कर जाते हैं. दवा लेने में भी काफी आसान है. पाउडर के रूप में उपलब्ध यह दवा आसानी से पानी मे घोलकर पीया जा सकता है.

इसे भी पढ़ें: BIG DEAL : Amazon ने 8.45 अरब डॉलर में खरीदा हॉलीवुड का मशहूर MGM स्टूडियो

 

Related Articles

Back to top button