Uncategorized

भारत ने एएफसी अंडर 19 मैच में तुर्कमेनिस्तान को 3-0 से हराया

News Wing
Damman, 08 November : भारत ने अपने अंतिम ग्रुप डी मैच में तुर्कमेनिस्तान को 3-0 से हराकर एएफसी अंडर 19 चैंपियनशिप क्वालीफायर में अपने अभियान का सकारात्मक अंत किया. भारत की ओर से कप्तान अमरजीत सिंह ने 74वें, अभिषेक हलदर ने 80वें और एडमंड ने 92वें मिनट में गोल दागे.

मैच के दौरान प्रिंस मोहम्मद बिन फहद स्टेडियम में दर्शक ‘भारत! भारत!’ चिल्लाकर टीम की हौसलाअफजाई कर रहे थे. भारतीय टीम की यह टूर्नामेंट में पहली जीत है. भारत ने शुरू से ही मैच में दबदबा बनाने और पहले हाफ में गोल करने के कई मौके बनाए लेकिन टीम को सफलता नहीं मिली.

दूसरे हाफ में भी तुर्कमेनिस्तान की टीम भारत को कोई टक्कर नहीं दे सकी. अमरजीत ने इस बीच भारत को बढ़त दिलाई. हलदर ने छह मिनट बाद भारत को 2-0 से आगे किया जबकि एडमंड ने इंजरी टाइम में गोल दागकर भारत की 3-0 से जीत सुनिश्चित की. भारत ने क्वालीफायर का अंत तीन मैचों में चार अंक के साथ किया. टीम को पहले मैच में सऊदी अरब के खिलाफ शिकस्त का सामना करना पड़ा था जबकि यमन के खिलाफ दूसरा मैच बराबरी पर छूटा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button