JharkhandLead NewsRanchi

बीएड कॉलेज कांके के स्टूडेंट्स की समस्या का नहीं निकला हल, माध्यमिक और उच्च शिक्षा निदेशालय की लगा रहे दौड़

Ranchi : बीएड कॉलेज कांके के 98 स्टूडेंट्स की समस्या का अब तक समाधान नहीं निकल पाया है. ये 98 स्टूडेंट्स एकेडमिक ईयर 2020-22 के हैं. झारखंड कंबाइंड एग्जामिनेशन बोर्ड की ओर से आयोजित एडमिशन काउंसिलिंग से यहां एडमिशन लिया गया. दो साल के बीएड कोर्स का एक साल बीत जाने के बाद भी रांची यूनिवर्सिटी ने पहले साल की परीक्षा नहीं ली. यह बीएड कॉलेज राज्य सरकार की ओर से संचालित किया जाता है. अब यहां के स्टूडेंट्स की स्थिति यह है कि वे कभी माध्यमिक शिक्षा निदेशालय तो कभी उच्च शिक्षा निदेशालय के चक्कर काट रहे हैं.

इसे भी पढ़ें : बबीता खन्ना राष्ट्रीय पंजाबी महासंघ महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष मनोनीत

स्टूडेंट्स को क्यों हो रही है परेशानी

उच्च शिक्षा निदेशालय से मिली जानकारी के अनुसार नेशनल काउंसिल ऑफ टीचर्स एजुकेशन ने कांके बीएड कॉलेज की मान्यता रद्द कर दी है. मान्यता साल 2020 में ही रद्द की गयी. इसके बाद भी एकेडमिक इयर 2020-22 में झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद(जेसीइसीइबी) ने एडमिशन ले लिया. स्टूडेंट्स ने एक साल पढ़ाई भी कर ली. अब जब परीक्षा देने की बारी आयी है, तो रांची विश्वविद्यालय ने मान्यता नहीं रहने के कारण परीक्षा लेने से इनकार कर दिया. इतना ही नहीं स्टूडेंट्स को छात्रवृत्ति भी नहीं मिली.

क्यों नहीं मिली मान्यता

जानकारी के अनुसार एनसीटीई के नियमानुसार कॉलेज में 16 स्थायी शिक्षक व कर्मचारी का होना आवश्यक है. माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने सात शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति की है. बाकी पद रिक्त हैं. वहीं कर्मचारियों के आठ पद रिक्त हैं. वरीय शिक्षक को प्राचार्य का प्रभार दिया गया है. लेकिन निकासी व व्ययन पदाधिकारी क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक अरविंद विजय विलुंग हैं. सभी बीएड कॉलेज की जिम्मेवारी उच्च शिक्षा निदेशालय को दी गयी है. लेकिन अब भी आधा कार्य माध्यमिक शिक्षा निदेशालय से ही चल रहा है. इस वजह से मान्यता नहीं मिली.

इसे भी पढ़ें : रांची में जमीन विवाद में महिला की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

क्या कह रहा है निदेशालय

कांके बीएड कॉलेज को माध्यमिक शिक्षा निदेशालय और उच्च शिक्षा निदेशालय संयुक्त रूप से संचालित करता है. इस बाबत जब स्टूडेंट्स उच्च शिक्षा विभाग पहुंचे तो उन्हें जानकारी दी गयी कि नेशनल काउंसिल ऑफ टीचर्स एजुकेशन ने मान्यता नहीं दी है. अब बीएड कॉलेज को मान्यता नहीं मिलने से 98 स्टूडेंट्स का भविष्य अधर में है. स्टूडेंट्स विभाग के चक्कर काट रहे हैं.

 

Related Articles

Back to top button