JharkhandRanchi

भाजपा ने आम बजट को ऐतिहासिक बजट बताया, कहा, देश विकास की पटरी पर लौटेगा

भाजपा के संगठन प्रभारी अभय सिंह ने गिनायी बजट की विशेषताएं

Ranchi : भाजपा ने आम बजट का स्वागत करते हुए कहा है कि यह बजट ऐतिहासिक बजट है. जहां पर पूरे 1 वर्ष भारत ही नहीं बल्कि पूरा विश्व कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से थम गया था, यह बजट आज देश को पुनः विकास की पटरी पर लौटाएगा.

भाजपा के संगठन प्रभारी अभय सिंह ने कहा कि आज पेश किया गया आम बजट हर क्षेत्र में विकास की यात्रा को और तेज करेगा. इसमें भारत की तस्वीर को परिवर्तित करने का लक्ष्य रखा है.

इसे भी पढ़ेंः कांके विधायक समरी लाल का जाति प्रमाण पत्र फिर जांच के रडार पर

सिंह ने बजट की विशेषताएं रेखांकित की

  1. बजट में सबसे अधिक ध्यान स्वास्थ्य के क्षेत्र पर दिया गया है. 235000 करोड रुपये स्वास्थ्य के क्षेत्र के लिए दिये गये हैं. कोरोना वैक्सीन के लिए 35000 करोड़ रुपये देना इस बात को प्रमाणित करता है की आम नागरिकों के प्रति सरकार किस प्रकार चिंतित है. यह अभियान अच्छे ढंग से चलाने का निर्णय किया गया एयर क्लीन के लिए 5 साल में दो हजार करोड़ रुपये दिये गये हैं. यह राहत एवं आत्मविश्वास से लबरेज बजट है जो प्रशंसनीय है.
  2. सड़क के क्षेत्र में रोड प्रोजेक्ट को 11 हजार करोड़ रुपए का आवंटन करना अब प्रमाणित करता है कि अब सरकार आवागमन के साधन के माध्यम बनाकर हर क्षेत्र में विकास पहुंचाना लक्ष्य बनाया गया है. यह सरकार ने कन्याकुमारी क्षेत्र कॉरिडोर में 65000 करोड़ पर आवंटन करना यह प्रमाणित करता है कि दक्षिण भारत में भी यह सरकार अपने लक्ष्य को स्थापित करना चाहती है.
    पश्चिम बंगाल में 25000 करोड़ रुपए ,आसाम में 35000 करोड रुपए तमिलनाडु में 35 सौ किलोमीटर रोड की योजना और पूरे अगले साल में 8500 किलोमीटर सड़क बनाने का लक्ष्य रखना यह सरकार विकास की गंगा को विकास की रेखा को बहुत आगे दूर ले जाना चाहती है और इससे कहीं ना कहीं भारत के इकोनॉमी अर्थव्यवस्था को बहुत ज्यादा लाभ होगा
  3. सौर ऊर्जा के क्षेत्र में एक हजार करोड़ पर का प्रोत्साहित बजट कर वैसे क्षेत्रों में भी प्रोत्साहन देने की वकालत की गई है .
  4. सबसे बड़ी बात कि भारत एक कृषि प्रधान देश है जिसमें मिनिमम सपोर्ट प्राइस यानी एमएसपी को डेढ गुना ज्यादा देने का प्रयास किया गया है. इसके लिए 75000 करोड़ से अधिक आवंटन किया गया है. 46 लाख किसानों को अधिक से अधिक लाभ इस प्रकार की योजना यह बजट में प्रस्तुत की गई
  5. स्वच्छ भारत अभियान के तहत इस मिशन में भी 22 लाख करोड़ से अधिक आम बजट में पेश करना यह प्रमाणित करता है कि भारत सरकार स्वच्छता के प्रति भी दृढ़ संकल्पित है
  6. 100 सैनिक स्कूल खोले जाने से आनेवाले दिनों में भारत अपनी सैन्य शक्ति बढ़ेगी.
  7. आत्मनिर्भर भारत कैसे हो यह बजट में 27 लाख करोड़ रुपए आवंटन करना प्रशंसनीय है भारत अब तेजी के साथ आत्मनिर्भर की ओर बढ़ेगा आत्मनिर्भर भारत बनने के लिए मेड इन इंडिया को प्रोत्साहन मिलेगा
  8. उज्जवला योजना से भी अगले वर्ष एक करोड़ लोगों को लाभान्वित करना उल्लेखनीय है.
  9. यह बजट बिल्कुल ही सराहनीय कदम है जिसकी जितनी भी प्रशंसा की जाए वह कम है . यह ऐतिहासिक एवं संतुष्ट भरा बजट है.

इसे भी पढ़ेंः सरकार की योजना भारत की संपत्ति ‘अपने पूंजीपति मित्रों’ के हवाले करने की : राहुल

Related Articles

Back to top button